Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी धर्म राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी :राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती पर पुलिस ने श्रद्धासुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट /उत्तरकाशी

विश्व को सत्य और अहिंसा का संदेश देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री “भारत रत्न” लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर आज पुलिस लाईन ज्ञानसू उत्तरकाशी में प्रशान्त कुमार पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन द्वारा महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमाओं का अनावरण कर माल्यार्पण किया गया। अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के अवसर पर सी0ओ0 ऑप्स द्वारा गांधी जी एवं शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुये सभी अधीनस्थ पुलिस जवानों को गांधी जी के आदर्शों सत्य, अहिंसा के मार्ग पर प्रशस्त रहते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करते हुये अहिंसा व शान्ति की शपथ दिलाई गई, इस अवसर पर सी0ओ0 द्वारा पुलिस विभाग में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी के कर्मियों को उनके उत्साहवर्धन हेतु कम्बल वितरित किये गए।

इसके अतिरिक्त थाना बड़कोट पर सुरेन्द्र सिंह भण्डारी, पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट,पुलिस कार्यालय में निरीक्षक मदन सिंह बिष्ट तथा समस्त थाना,चौकी,शाखाओं पर सम्बन्धित प्रभारियों द्वारा गांधी जी एवं शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमाओ का अनावरण कर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किए गए साथ ही पुलिस बल को सत्य, अहिंसा एवं शान्ती की शपथ दिलाई गई।

Related posts

पुरोला का लाल चावल दुनियाभर में हुआ प्रसिद्ध, खलाड़ी पुजेली के स्यालीकराम नौटियाल को माघ मेले के मंच पर किया सम्मानित।

Arvind Thapliyal

गंगनानी के पास बड़ा सड़क हादसा: इनोवा कार नदी में गिरी, चार लोगों के शव बरामद, अन्य की तलाश जारी… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

*रुद्रप्रयाग- श्रीकेदारनाथ मार्ग पर गौरीकुंड में भूस्खलन से हुआ हादसा, SDRF चला रही सर्च ऑपरेशन,एक दर्जन लोग हताहत होने की आशंका

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page