Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून धर्म राजनीति राज्य उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने गाँधी पार्क में दी राष्ट्रपिता को उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रधांजलि

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
देहरादून

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर गांधी पार्क, देहरादून में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी ने सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए सबको प्रेरित किया। भारत को आजादी दिलाने के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि कहा कि हमें अपने आचरण में अहिंसा का भाव जागृत करने के साथ ही मानवता के प्रति करूणा का भाव पैदा करना होगा। यही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्वांजलि होगी।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री का भी स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने जय जवान जय किसान का नारा दिया। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और पद्म विभूषण श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इसमें जय विज्ञान को जोड़ा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इसमें जय अनुसंधान जोड़कर नये भारत का नारा ‘जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश में 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़े के रूप में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मेयर श्री सुनील उनियाल गामा, विधायक श्री खजानदास भी उपस्थित थे।

Related posts

राष्ट्रीय सब जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में नौगाँव की लाडली बेटी प्रियांशी रावत ने देश में तीसरे नम्बर की खिलाड़ी का खिताब जीता,किया नाम रोशन,पढ़े पूरी खबर….

Team Yamunotri Express

परेशानी।विद्युत विभाग की तानाशाही बिजली उत्पादक प्रदेश में काटी उपभोक्ताओं विजली…. आखिर उपभोक्ताओं को क्यो नहीं भेजा नोटिस या जमा की नहीं दी अंतिम तिथि पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध पुलिस, राजस्व आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही, पुलिस ने पांच सौ लीटर लाहन किया नष्ट, अफीम की खेती करने वालों पर भी कसा सिकंजा

admin

You cannot copy content of this page