Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

गंगनानी के पास बड़ा सड़क हादसा: इनोवा कार नदी में गिरी, चार लोगों के शव बरामद, अन्य की तलाश जारी… पढ़ें खबर।

 

 

उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी गर्मकुंड के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां गर्मकुंड से करीब 20 मीटर आगे डबराणी की ओर एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त कार में कई लोग सवार थे। हादसे के बाद चार लोगों के शव नदी किनारे बरामद किए गए हैं। वहीं, वाहन में सवार अन्य लोगों के भी नदी में बहने की आशंका जताई जा रही है। उनकी तलाश के लिए सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

प्राप्त सूचना के अनुसार, गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास एक कार के नदी में गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और 108 आपातकालीन एंबुलेंस सेवा की टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गईं।

 

रेस्क्यू टीमों द्वारा नदी और आसपास के क्षेत्रों में तलाश अभियान चलाया जा रहा है। हादसे के कारणों और दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार लोगों की वास्तविक संख्या की जानकारी जुटाई जा रही है।

 

फिलहाल चार लोगों के शव मिलने की पुष्टि हुई है, जबकि अन्य लोगों की तलाश जारी है। प्रशासन की ओर से विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

Related posts

आस्था।हिन्दू सम्मेलन का हुआ आयोजन उमड़ी भीड़, धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आगाज… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

मोला गाँव में भण्डारा एवं लोकल सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन, पंहुचे राज्य मंत्री राजकुमार।।

Arvind Thapliyal

माघ मेले में स्वर कोकिला रेशमा शाह ने जमुना कू पाणी और रतू की तू सरोज बांद पर मचाया धमाल।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page