Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
क्राइम बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड रूद्रप्रयाग

*रुद्रप्रयाग- श्रीकेदारनाथ मार्ग पर गौरीकुंड में भूस्खलन से हुआ हादसा, SDRF चला रही सर्च ऑपरेशन,एक दर्जन लोग हताहत होने की आशंका

 

 

 

रुद्रप्रयाग

दिनाँक 03 अगस्त 2023 की देर रात्रि SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि गौरीकुंड बस स्टैंड डाट पुलिया के पास भूस्खलन हो रहा है जिसमें कुछ लोगों के लापता होने की आशंका है।

उक्त सूचना पर श्री मणिकांत मिश्रा, कमांडेंट SDRF के निर्देशानुसार इंस्पेक्टर कर्ण सिंह के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम रात के घनघोर अंधेरे में तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

SDRF द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर रात्रि के घनघोर अंधेरे में सर्च ऑपरेशन चलाया गया परन्तु लगातार बारिश व पहाड़ से पत्थर गिरने के कारण रात्रि में सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा।

आज प्रातः पुनः SDRF टीम द्वारा स्थानीय पुलिस व NDRF के साथ मिलकर घटनास्थल व आसपास के स्थानों पर सर्चिंग की जा रही है, इसके अतिरिक्त SDRF की एक अन्य टीम द्वारा कुंड बैराज में भी सर्चिंग की जा रही है।

आसपास के लोगों द्वारा उक्त घटना में 12-13 लोगों के हताहत होने की आशंका जताई गयी है। जानकारी अभी स्पष्ट नही है, स्पष्ट जानकारी मिलते ही अपडेट किया जाएगा।

Related posts

बड़कोट नंदगाव में ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने गये, क्षेत्र में चर्चा कर लोग कर रहें है प्रसंशा…पढ़े पूरी खबर

Team Yamunotri Express

अंहकार का एक दिन अंत अवश्य:आयुष कृष्णनयन

Arvind Thapliyal

सोमवार को होगी श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर चारो ओर उत्साह।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page