Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी देश विदेश राज्य उत्तराखंड

9वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) मनाया गया। खरशाली और बड़कोट में योग की विधा सीखी,पढ़े खबर….

बड़कोट।
बड़कोट समेत दुनिया भर में आज 9वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) मनाया गया। आज की दौड़ती-भागती जिंदगी के बीच लोग अपने को स्वस्थ्य रखने के लिए तमाम जतन करते हैं। आयुर्वेदिक व यूनानी विभाग द्वारा आयोजित योग कार्यशाला बड़कोट और यमुना के शीतकालीन मन्दिर खरशाली में आयोजित हुई जिसमें योग के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नगर सहित आसपास के लोग खरशाली और राजकीय इंटर कालेज में एकत्र हुए।योगा आचार्य महिमानंद तिवारी और महिला योगाचार्य श्रीमतीशशि बाला रावत ने वुधवार के दिन 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कपालभांति,भ्रामिक,अनलोम विलोम,सूर्यनमस्कार सहित दर्जनों विधाओं की जानकारी दी गयी। नगर पालिका अध्यक्ष अनुपमा रावत ने बतौर मुख्यातिथि कहा कि
‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ का उद्देश्य दुनिया के लोगों को योग के जरिए कई भौतिक और आध्यात्मिक लाभों के बारे में जागरूकता फैलाना है। योग दिवस पर नोडल अधिकारी डॉ मनमोहन सिंह राणा और डॉ विनोद धोनी ने बताया कि
हर साल इस आयोजन के लिए एक अलग विषय होता है. ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023’ का थीम ‘मानवता’ है. पिछले विषयों में ‘हृदय के लिए योग’,शांति के लिए योग’, घर पर योग और परिवार के साथ योग शामिल थे। उन्होंने सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर खरशाली में यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, अजबीन पंवार, पुरुषोत्तम उनियाल,रमेश उनियाल,प्रताप तोमर,ग्राम प्रधान यशपाल राणा और बड़कोट में नगर पालिकाध्यक्ष अनुपमा रावत, कृष्णा राणा, अतोल रावत,हरीश,प्रताप धनाई,अधिशासी अधिकारी मोहन गौड़,शान्ति बेलवाल,सीताराम गौड़,राजेश नेगी,मंजू गौड़,सविता,सुनील,सरदार सिंह रावत, प्रवीन रावत सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Related posts

हे माँ यमुना ,आखिर कब सुधरेगी ये रोड़, गड्डो में तब्दील एनएच ,कोई सुध लेने वाला नही ,मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, यूट्यूब चैनल पर वीडियो में देखे बदहाल स्थिति को व पढ़े पूरी खबर…..

admin

उत्तरकाशी:मुख्यमंत्री ने नारायण पूरी पहुंचकर यमुनोत्री विधायक की स्व माँ को की श्रधांजलि अर्पित

admin

उत्तरकाशी नवनिर्मित भाजपा कार्यालय का प्रदेश अध्यक्ष ने किया लोकार्पण और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री रहे मौजूद… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page