Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी क्राइम बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

उत्तरकाशी :भालू ने हमला कर महिला को किया घायल, महिला हायर सेंटर रेफर

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

 

उत्तरकाशी जनपद के सीमांत विकासखंड मोरी में स्थित गोविंद वन्य जीव विहार राष्ट्रीय पार्क में सिविल सोयम वन के अंतर्गत आज रविवार को भालू ने हमला कर एक महिला को घायल कर दिया, घायल महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है !
प्राप्त जानकारी के अनुसार इन दिनों मोरी विकासखंड के सांद्रा में निवास करने वाले वन गुज्जरों की मवेशियां सांकरी रेंज के सिरगा गांव में कुंडसा तोक में चरान चुगान के लिए गई हुई है !यहां भालू ने आज सुबह एक वन गुर्जर महिला नूरजहाँ पुत्री निरमजा को बुरी तरह नोच कर जख्मी कर दिया है।उक्त महिला अपनी मवेशियों के साथ यहां आई हुई है , घायल महिला को प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी मोरी में लाया गया । जहां डॉक्टरों द्वारा उसका प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर रैफर किया गया है। वन विभाग के अनुसार घटना की रिपोर्ट व घायल महिला के परिजनों के आवेदन प्राप्त होते ही मुआवजा राशि दे दी जाएगी |

Related posts

कर्णप्रयाग कॉलेज में 25वां उत्तराखंड स्थापना दिवस: एनएसएस द्वारा अलकनंदा-पिंडर सफाई अभियान आयोजित.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

कर्णप्रयाग महाविद्यालय में पृथ्वी दिवस की थीम “ग्रह बनाम प्लास्टिक” पर भूगोल विभाग में आयोजित हुई विचार गोष्ठी।

Arvind Thapliyal

हरेला संस्कृति से जुड़ने और पर्यावरण संरक्षण का है पर्व : डीएम

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page