Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव राज्य उत्तराखंड शिक्षा

उत्तरकाशी :95.80 प्रतिशत अंक हासिल कर बड़कोट के आदित्य सेमवाल मेरिट लिस्ट में शामिल

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

नगर पालिका बड़कोट के अंतर्गत संचालित न्यू होली लाइफ इंटर कॉलेज के छात्रों का बोर्ड परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन रहा इस विद्यालय के कक्षा दसवीं के छात्र आदित्य सेमवाल ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बोर्ड मेरिड सूची में अपना स्थान बनाया है।
विद्यालय की संस्थापिका गायत्री बहुगुणा ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 10 में कुल 32 छात्र छात्रा परीक्षा में समीलित हुए जिनमे से 16 छात्र छात्रा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए जबकि एक छात्रा आदित्य का टॉप मेरिड सूची में भी नाम आया है वही विद्यालय की कक्षा 10वी की छात्रा सिद्धिदात्री में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है । वही कक्षा 12 वी में कुल 18 छात्र छात्रा द्वारा प्रतिभाग किया जिसमे 13 छात्र छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
गायत्री बहुगुणा ने विद्यालय के प्रबंधक मनोज जोशी और प्रधानाचार्य अशोक डिमरी को विद्यालय की इस प्रगति के लिए शुभ कामना दी इस अवसर पर दिनेश पंवार,कृष्णा परमार ,पूजा रावत,दीपिका,बृजमोहन ,पंकज,प्रवीण आदि सामिल थे।
ग्राम उपराडी निवासी आदित्य सेमवाल के  पिता अंबिका प्रसाद सेमवाल ब्राह्मण वृत्ति करते है जबकि माता ललिता गृहणी है आदित्य ने बोर्ड परीक्षा में 95.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है इसका श्रेय आदित्य अपने गुरुजनों और माता पिता को देते है । आदित्य का कहना है की उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद उनकी इच्छा सिविल सर्विसेज की तैयारी करने की है जिससे की वे समाज के लिए कुछ काम कर सकें ।

Related posts

सल्ट विधानसभा के चुनावी रणनीति पर गहन विचारविमर्श

admin

कार्रवाई। अवैध कांजल की लकड़ी को लेकर तीन तस्कर गिरफ्तार।

Arvind Thapliyal

प्रेस क्लब अध्यक्ष चिरंजीव सेमवाल को मातृत्व शोक, पत्रकारों ने शोकसम्वेदना व्यक्त की,पढ़े पूरी खबर…..

admin

You cannot copy content of this page