Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी क्राइम राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी: 52 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

पुलिस ने 52 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन मे अवैध नशे एवं मादक द्रव्यों के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे पुलिस उपाधीक्षक धरासू के निकट पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक धरासू की देखरेख मे धरासू पुलिस द्वारा कल देर रात्रि मे *जेष्टवाड़ी, बनचौरा से रघुवीर सिंह पुत्र वचन सिंह निवासी जेष्टवाड़ी, बनचौरा चिन्यालीसौड, उत्तरकाशी, उम्र 30 वर्ष को 52 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब (सोलमेट ब्लू ) के साथ गिरफ्तार किया गया।

बरामद माल व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त युवक के विरुद्ध थाना धरासू पर 60 आबकारी अधिनियम मे अभियोग पंजीकृत किया गया।पुलिस टीम में एएसआई हरीश थपलियाल- चौकी प्रभारी बनचौरा व कांस्टेबल हरेंद्र सिंह शामिल थे।

Related posts

दु:खद।पूर्व आईएएस चंद्रसिंह का दून में निधन, राज्य में शोक की लहर…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

कोरोना का कहर जारी ,24 घण्टे में 6200 के पार ,कोरोना संक्रमित लोगो की संख्या पहुँची 174867

admin

कुछ ढील के साथ 29 जून तक कोविड कर्फ़्यू , चारधाम यात्रा पर भी हरी झंडी,पढ़े पूरी खबर…..

admin

You cannot copy content of this page