Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

उत्तरकाशी:डाॅ0 आर0सी0एस0 पवांर ने किया मुख्य चिकित्सा अधिकारी का पदभार ग्रहण

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

 

जनपद के नवनियुक्त मुख्य चिकित्साधिकारी ने बुधवार को पदभार संभाल लिया है। देहरादून से स्थानांतरित होकर आए डाॅ0 आर0सी0एस0 पवांर द्वारा जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी का पदभार ग्रहण किया गया। डाॅ0 आर0सी0एस0 पवांर मूल रूप से पांडूकेश्वर, चमोली से हैं एवं इनकी पहली नियुक्ति सन् 1994 में बेस चिकित्सालय, श्रीनगर गढ़वाल में हुई वहां पर डाॅ0 आर0सी0एस0 पवांर द्वारा आर्थोपैडिक सर्जन के रूप में 06 वर्ष तक अपनी सेवाएं दी गई। विगत दो वर्षों से डाॅ0 आर0सी0एस0 पवांर द्वारा कोरोनेशन चिकित्सालय, देहरादून में चिकित्सा अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दी गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी का पदभार ग्रहण करने के उपरांत डाॅ0 आर0सी0एस0 पवांर द्वारा बताया गया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पद पर रहकर जनपद में मुख्यतः चारधाम यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं का सुदृढीकरण एवं भारत सरकार व उत्तराखण्ड सरकार द्वारा जनपद में संचालित की जा रही समस्त स्वास्थ्य योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन व समस्त स्वास्थ्य सूचकांको को बेहतर करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

Related posts

कांग्रेस : क्रॉस वोटिंग करने वाला जयचंद आखिर कौन?, पढ़े पूरी खबर…..

admin

ब्रेकिंग । भालू के हमले मे महिला गम्भीर घायल।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:फायर कर्मी ने रक्तदान कर बचाई प्रसव पीड़िता की जान

admin

You cannot copy content of this page