Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राजनीति राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:चहुमुखी विकास की ओर अग्रसर है उत्तराखंड:-डॉ निशंक

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा
चिन्यालीसौड़/उत्तरकाशी

 

सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि उत्तराखंड राज्य चहुमुखी विकास की ओर अग्रसर है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में विकास के नये कृतिमान स्थापित हो रहे हैं।निशंक आज यहां स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित एक जनसभा को सम्भोदित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को एक मजबूत नेतृत्व दिया है जिसके फलस्वरूप भारत विश्वगुरू बनने की राह पर है। जब चीन जैसे राष्ट्र कोविड महामारी से त्रस्त है ऐसे समय में स्वस्थ भारत मोदी के नेतृत्व में विकास के नये आयाम स्थापित कर रहा है। प्रदेश सरकार के विकासन्मुखी कार्यों की सराहना करते हुए डॉ निशंक ने कहा कि यह पर्वतीय राज्य सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार सहित विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से विकसित हो रहा है, युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य के समग्र विकास के लिए संकल्पबद्ध हैं।
इससे पूर्व आज प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री , पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री व वर्तमान हरिद्वार सांसद डॉ0 रमेश पोखरियाल निशंक का चिन्यालीसौड़ पहुंचने पर भाजपा जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र सिह राणा ,नगरमण्डल अध्यक्ष /जिला उपाध्यक्ष डॉ0 विजय बडोनी के नेतृत्व में चिन्यालीसौड़ हैली पैड पर स्वागत अभिनन्दन किया गया।,इसके उपरांत निशंक ने हवाई पट्टी के समीप बने भैरवनाथ के मंदिर पर जाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। सोशलमीडिया प्रभारी नगरमण्डल चिन्यालीसौड़ के अनुरोध पर निशंक ने चिन्याली गांव में भगवान त्रिलोकीनाथ नागराजा मंदिर में जाकर पूजा अर्चना कर आशिर्वाद प्राप्त किया। जहां पर नगरपालिका परिषद चिन्यालीसौड़ के अध्यक्ष प्रतिनिधि ज्योत सिह बिष्ट ,वार्ड नं0 1 की सभासद श्रीमती पवित्रा देवी व नागराजा समिति के द्वारा स्मृति चिन्ह व पुष्प गुच्छ के साथ पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत अभिनन्दन किया गया,इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष मुरारी लाल भट्ट , ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष पूनम रमोला,पूर्व जिला उपाध्यक्ष खिमनन्द बिजल्वाण, पूर्व मण्ड़ल अध्यक्ष गोपाल सिह रावत,मण्डल उपाध्यक्ष संजय कंडियाल, वार्ड नं0 7 के सभासद प्रतिनिधि सुमन बडोनी,नागराजा समिति के अध्यक्ष कुलबीर बिष्ट, युवा मोर्चा के अध्यक्ष अनिल चन्द रमोला,पूरन सिह बिष्ट ,उमेद सिह बिष्ट,खुशपाल सिह बिष्ट,भगवती प्रसाद जोशी,जितेंद्र कंडियाल आदि उपस्थित रहे।

Related posts

उत्तरकाशी :अधिकारी विकास कार्यों को तेजी व गुणवत्ता के साथ क्रियान्वित करवाएं :अरविंद सिंह ह्यांकी

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी :विश्व रक्तदाता दिवस पर तीस लोगों ने किया रक्तदान

Jp Bahuguna

सोमवार को होगी श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर चारो ओर उत्साह।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page