Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:मुख्य विकास अधिकारी ने ली कृषि, उद्यान, मत्स्य, सिंचाई आदि रेखीय विभागों की समीक्षा बैठक,दिए जरूरी निर्देश

 

जयप्रकाश बहुगुणा

उत्तरकाशी

 

 

कृषि के क्षेत्र में अधिक से अधिक किसानों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित करते हुये ठोस कार्य योजना तैयार करना सुनिश्चित किया जाय । यह बात मुख्य विकास अधिकारी  गौरव कुमार ने कृषि, उद्यान, मत्स्य, सिंचाई आदि रेखीय विभागों की समीक्षा बैठक लेते हुयी कही ।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, किसान मानधन योजना, कृषि उन्नति योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, मुख्य मंत्री स्वरोजगार योजना आदि विभिन्न महत्वकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन को पारदर्शिता के साथ संचालित कीया जाए ।उन्होंने कहा कि कृषि के क्षेत्र में लाल धान, गेहूं, चावल, मडुवा व सब्जी उत्पादन जैसे आय सृजन के अनेक संसाधनों को स्वरोजगार की दिशा से जोड़ते हुये ओर अधिक सार्थक प्रयास करने होगें । भारत सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा जनपद में कई स्वरोजगार योजनाओं से किसानों को आत्मनिर्भर की ओर स्वलम्बी बनाये जाए इस दिशा में कृषि, उद्यान, पशुपालन, सिंचाई, मत्स्य आदि सभी रेखीय विभाग आपसी समन्वय से कार्य करना सुनिश्चित करें l उन्होंने मुख्य कृषि अधिकारी को केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) व प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने के अवश्य दिशा-निर्देश दिये । उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि जनपद के विभिन्न तहसील क्षेत्रांन्तर्गत व दूरदराज के क्षेत्रों में अवश्य रूप से रेखीय विभाग अपने – अपने विभागों से संबधित जनकल्याणकारी योजनाओं की कार्यशाला व लाभप्रद जानकारी आमजनमानस तक पहुंचायें ।

बैठक में परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास, रमेश चंद्र, मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी, मुख्य उद्यान अधिकारी ए०के० मिश्रा, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी भरत दत्त ढौंडियाल, सहायक निबंधक सहकारिता अवधेश कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे ।

Related posts

छनाण गाँव में श्री राजराजेश्वरी गोरजा माता मंदिर का उद्घघाटन व मूर्ति की प्रतिष्ठा

admin

माँ गंगा के धरती पर अवतरण के दिवस को धूमधाम से मनाया, कई देव डोलिया और हजारों श्रद्धालु बने साक्षी…..

admin

• *प्रसिद्ध लोक गायक एवं गीतकार श्री नरेन्द्र सिंह नेगी को पद्म पुरस्कार से सम्मानित करने के लिये राज्य द्वारा सरकार भारत सरकार से किया जायेगा अनुरोध*

admin

You cannot copy content of this page