Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

विभिन्न सामाजिक गतिविधियों एवं घर घर स्व्च्छता जागरूकता सन्देश के साथ सम्पन्न हुआ सात दिवसीय विशेष शिविर

जयप्रकाश बहुगुणा

पुरोला/उत्तरकाशी

राजकीय बालिका इण्टर कालेज का सात दिवसीय विशेष राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर विभिन्न सामाजिक गतिविधियों , स्व्च्छता जागरूकता के साथ सम्पन्न हुआ। राजकीय बालिका इण्टर कालेज पुरोला की छात्राओं ने पुजेली खलाडी मे सात दिवसीय विशेष शिविर लगाकर समुदाय के साथ जुड़कर कैसे नेतृत्व की भावनाओ को विकसित किया जा सकता है,समुदाय के सहयोग से हम कैसे किसी कार्ययोजना को सफल बना सकते हैं ,गांव घर की समस्याओ को समझने का सात दिनो तक अध्ययन किया ताकि भविष्य मे छात्राओ को इस अनुभव का लाभ अपने अपने क्षेत्र मे मिल सके ।कृषि बागवानी खेती वाड़ी की समझ विकसित हो सके ।पुजेली खलाडी गांव का भ्रमण कर महिलाओ, युवाओ को स्वच्छता, पर्यावरण, जल संरक्षण के साथ ही नशामुक्ति पर नुक्कड नाटक दिखा कर लोगो को जागृत करने का प्रयास किया ।महिलाओ से उनके स्वास्थ्य के बारे मे जानकारी जुटाई और उन से बातचीत कर उन्हे हरी सब्जी खाने के साथ दूध व संतुलित भोजन पर भी चर्चा की ।छात्राओ ने गांव समाज मे बहुत चीजे नयी देखी और यह भी जानने का प्रयास किया कि गांव के लोग पहले बाजार पर निर्भर नही रहते थे बल्कि अपने संसाधनो से ही सफल जीवन यापन करते थे ।छात्राओ ने आसपास के गांव मे यह भी देखा कि लोग नकदीकरण फसल पर ध्यान देकर अपनी आर्थिकी को मजबूत कर रहे हैं । पुजेली गांव मे जल स्रोत, सम्पर्क मार्गो की सफाई कर मोदी जी के स्वच्छ भारत के संदेश को समाज मे पहुंचाने की कोशिश की ।इसी के साथ कैम्प फायर कर जन जागरूकता मनोरंजन के गीत गाकर छात्राओ मे संकोच की भावना से उभारने का प्रयास किया गया ।राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय पुजेली के प्रधानाध्यापक चन्द्रभूषण विजल्वाण ने राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि पुस्तकीय ज्ञान के साथ साथ हमे ऐसे समाजिक कार्यो से भी छात्र छात्राओ को परिचित करवाना चाहिए ताकि भविष्य मे समाजिक सेवा का दायित्व मिलने पर नेतृत्व की भावना के विकास के साथ ही समुदाय की समस्याओ से परिचित होकर बेहतरीन परिणाम समाज को दे सकते हैं ।इस अवसर पर श्रीमति ऋतम्बरा सेमवाल प्रधानाचार्या रा बा इ कालेज पुरोला ने भी कैम्प मे आकर छात्राओ को संदेश दिया कि समाज मे नशामुक्ति के लिए जन जागरूकता फैलाऐं । तभी हमारा कल का भविष्य सुरक्षित और विकसित हो सकेगा । कार्यक्रम अधिकारी सुश्री सोनिया एवं श्रीमती सीमा देशवाल ने छात्राओ को आसपास के गांव का भ्रमण करवा कर बालिकाओ मे आत्मनिर्भरता का विकास कैसे हो व ग्रामीण महिलाओ युवाओ से रू-बरू करवाकर सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से समाज में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन की समझ विकसित करवाने का प्रयास किया ।समापन्न अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये । कार्यक्रम अधिकारी सुश्री सोनिया एवं श्रीमती सीमा देशवाल ने सात दिवसीय कार्यक्रम मे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्राओ को पुरस्कृत किया गया ।अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी अजीत भण्डारी ने छात्राओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत समुदाय के साथ मिलकर एक दूसरे का सहयोग कर समुदाय मे नेतृत्व की भावना के विकासित करने एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों पर छात्राओ को कार्य करने के लिए कहा । इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनीधि लोकेश नौटियाल ने सभी छात्राओ द्वारा ग्रामीण महिलाओ के साथ बैठक कर उनके स्वास्थ्य ,शिक्षा पर चर्चा की । जिससे ग्रामीण महिलाऐं बहुत प्रभावित हुईं । नौटियाल ने कार्यक्रम अधिकारी सुश्री सोनिया एवं सीमा देशवाल की छात्राओ के साथ मिलकर उन्हे नये भविष्य की चुनौतियों के लिए आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासो की सराहना की ।इस अवसर पर बलदेव रावत ,विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रकाश डब्बराल ,प्रधानाचार्या रा बा इण्टर कालेज पुरोला श्रीमती ऋतम्बरा सेमवाल, चन्द्रभूषण विजल्वाण प्र अ रा आ उ प्रा वि पुजेली ने भी अपने विचार रखे ।इस अवसर पर श्रीमती मीना अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति पुजेली , कविता जैन स.अ ,विनोद रतूडी प्रांतीय कोषाध्यक्ष प्रा शि सं उतराखण्ड ,श्रीमती सरस्वती चौहान प्र अ ,श्रीमती रचना रावत , रा बा इ का पुरोला से श्रीमती सुमन जैन ,श्रीमती मालती राणा चौहान, श्रीमती वैशाली रावत, श्रीमती प्रेरणा पुंडीर,मोहन सहित कई लोग उपस्थित रहे ।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

चारधाम यात्रा व्यवस्था को लेकर तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन।

Arvind Thapliyal

सिलक्यारा टनल में 40 मजदूरों की जिंदगी अभी भी कैद ,शासन ने कारणों की जांच टीम गठित कर शुरू हुई जांच,पढ़े खबर…..

Team Yamunotri Express

सचिव संस्कृत शिक्षा, जनगणना एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग दीपक कुमार ने जिला मुख्यालय में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर मुख्यमंत्री घोषणाओं के अनुपालन और सीएम हेल्पलाईन के माध्यम से जन समस्याओं के निस्तारण की प्रगति के साथ ही विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा… पढ़ें ।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page