Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्त्तरकाशी :- ओड़गाव की जगह लोदन गाँव मे मिली मदर नर्सरी , जांच अभी भी जारी,पढ़े पूरी खबर…….

बड़कोट।
कॉन्टेक्ट फार्मिग के बेस पर सरकार से 45 हजार पौधों के सफ्लाई का ठेका लेने वाली फर्म को झटका लगा है। विभाग ने कॉन्टेक्ट निरस्त करने की जानकारी दी है । जबकि जांच टीम में पहुँचे उपजिलाधिकारी और जिला उद्यान अधिकारी ने लोदन में मदर नर्सरी के मौके पर मिलने की बात स्वीकारते हुए जांच चलने की बात की है।
मालूम हो कि नौगाँव ब्लॉक के ओड़गाव में नर्सरी व पौधशाला न होने के बाबजूद 45 हजार शीत कालीन सेब की पौध की सफ्लाई काश्तकारों को दिए जाने का ठेका विभाग द्वारा दिये जाने की सूचना मिली थी जिसके बाद जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए जिला उद्यान अधिकारी व उपजिलाधिकारी को जांच के आदेश दिये जिसमें ओड़गाव की जगह लोदन में उक्त नर्सरी होना पाया गया। जांच टीम में उपजिलाधिकारी जितेंद कुमार और जिला उद्यान अधिकारी अनिल मिश्रा ने बताया कि ओड़गाव में कोई नर्सरी नही पाई गई जबकि लोदन में उक्त नाम की नर्सरी जिसमें मदर नर्सरी में 912 पौध पाये गये  । उक्त प्रकरण की जांच जारी है इस मामले में दोषियों को बख्शा नही जायेगा। इधर ओड़गाव निवासियों ने अपने गाँव परिधि में कोई नर्सरी न होने की बात करते हुए मामले की गहनता से जांच व  ग्रामीणों ने कृषि मंत्री और जिलाधिकारी को पत्र लिखकर कार्यवाही की मांग की है।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

सोमवार को होगी श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर चारो ओर उत्साह।

Arvind Thapliyal

सी0ओ0 बडकोट ने नौगांव में स्थानीय व्यापार मण्डल एवं सम्भ्रान्त नागरिकों के साथ किया गोष्ठी का आयोजन और विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा।

Arvind Thapliyal

पांच वर्ष के कार्यकाल में सैकड़ों योजनाओं को धरातल पर और गांव का किया चहुंमुखी विकास: प्रधान राकेश कुमार

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page