Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव राज्य उत्तराखंड शिक्षा

उत्तरकाशी:रवांईघाटी के सेब उत्पादकों का दल प्रशिक्षण के लिए सोलन हिमाचल प्रदेश रवाना

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

 

रवांई घाटी के सेब उत्पादकों का एक दल तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आज सोलन हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना हुआ।जिला योजना के तहत उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग उत्तरकाशी के तत्वावधान में यमुना घाटी के काश्तकारों को वाई0एस0 परमार हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी सोलन हिमाचल प्रदेश में प्रशिक्षण लेने हेतु जेष्ठ उप प्रमुख किशन सिंह राणा ने दल की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विदित रहे कि उत्त्तरकाशी के रवांई घाटी में लगभग एक हजार से अधिक काश्तकारों के बगीचे है।इस साल उद्यान विभाग द्वारा सेब उत्पादकों को सोलन हिमाचल प्रदेश में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में सेब उत्पादन कि नई किस्में, नई तकनिकी, ट्रेनिंग , प्रूनिंग पेस्ट मैनेजमेंट ,हार्वेस्टिंग ,मार्केटिंग आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा।प्रशिक्षण लेने वाली टीम में सीताराम गौड़, संजय डोभाल ,सुनील डोभाल, गंगा सिंह ,विपिन सिंह, उपेंद्र, विशाल सहित दर्जनों बागवान शामिल है।इस मौके पर प्रभारी उद्यान सचल दल केंद्र नौगांव हरिपाल राणा ,प्रभारी उद्यान सचल दल केंद्र बड़कोट अनूप थपलियाल,विजय सिंह रावत अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा, आदि मौजूद रहे । प्रशिक्षण टीम का नेतृत्व प्रभारी अनूप थपलियाल द्वारा किया जा रहा है ।

Related posts

बड़ी खबर :उत्तरकाशी का सोमेश पंवार बना “प्लान इंडिया डिटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया”का टॉपर

Jp Bahuguna

बड़ी खबर:हरिद्वार के पीडब्ल्यूडी को आयोग की फटकार,उत्तरकाशी के पुरोला डिवीजन में तैनात ए.ई.पर पच्चीस हजार का जुर्माना

admin

नगरपालिका बड़कोट के जमीनी मुद्दों पर लड़ रहे हम चुनाव: सुनील थपलियाल

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page