Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव क्राइम राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी :पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने अवैध रुप से उगाई गई अफीम की खेती को किया नष्ट,भूस्वामी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

 

ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 के अंतर्गत उत्तरकाशी पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी के निर्देशन मे अवैध नशे के कारोबार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक (ऑप्स), प्रशान्त कुमार के पर्यवेक्षण मे मोरी पुलिस व राजस्व की टीम द्वारा थानाध्यक्ष मोरी मोहन कठैत एवं नायब तहसीलदार जब्बर सिंह असवाल के नेतृत्व मे नशे की जड़ पर प्रहार करते हुए ग्राम फिताडी के माई थातरा तोक मे 0.025 हेक्टेयर भू-भाग पर उगाई गई अफीम की खेती का विनष्टीकरण किया गया। अफीम की खेती करने वाले भूस्वामी रणवीर सिंह पुत्र जयकृष्ण निवासी फिताड़ी मोरी के विरुद्ध थाना मोरी पर एनडीपीएस एक्ट 8/18 मे मुकदमा पंजीकृत किया गया।
पुलिस व राजस्व टीम में मोहन कठैत-थानाध्यक्ष मोरी,जब्बर सिंह असवाल- नायब तसीलदार मोरी,राजस्व उपनिरीक्षक नवीन कुमार,हेड कांस्टेबल श्याम बाबू,कांस्टेबल नितेश बिजल्वांण,महिदेव सिंह,गणेश राणाशामिल थे !

Related posts

मुख्यमंत्री कल बड़कोट, नारायणपुरी व उत्तरकाशी में रहेंगे ,पढ़े पूरी खबर

admin

उत्तराखंड की आज की सबसे बड़ी खबर,पढ़े पूरी खबर….

admin

विनम्र श्रद्धांजलि।पत्रकार शिव सिंह थलवाल को पत्नी शोक जनपद में पत्रकारों ने जताया शोक।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page