Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
क्राइम टिहरी राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

दर्दनाक हादसा- गहरी खाई में गिरी कार,एसडीआरएफ ने किया वाहन सवार का शव बरामद

 

यमुनोत्री express ब्यूरो

उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, यहां एक कार के गहरी खाई में गिरने से एक ब्यक्ति की मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार आज थाना देवप्रयाग द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि बछेलीखाल के पास एक वाहन खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है जिसमें राहत एवं बचाव कार्य हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर पोस्ट ब्यासी से SDRF टीम HC प्रेम बिष्ट के नेतृत्व में मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर देखा गया कि एक स्विफ्ट कार (UK07 AN 5419) अनियंत्रित होने से लगभग 150 मीटर नीचे खाई में गिरी हुई थी। उक्त वाहन में एक व्यक्ति सवार था जो देवप्रयाग से देहरादून आ रहा था।

SDRF टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए गहरी खाई में उतरकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक अपनी पहुँच बनाई। वाहन सवार व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी। SDRF टीम द्वारा उक्त व्यक्ति का शव वाहन से निकालकर बॉडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।

मृतक का नाम:-
शरद कुमार शर्मा पुत्र स्व0 श्री शिव चरण शर्मा (असिस्टेंट बैंक मैनेजर SBI), निवासी:- बंजारावाला, देहरादून है।

Related posts

हंगामेदार रही बीडीसी की बैठक संबंधित अधिकारियों पर उठे सवाल।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:उधमिता विकास केंद्र की स्थापना से युवाओं में विकसित होगी उधमिता की सोच :प्रो अनिता रावत

admin

मुख्यमंत्री ने चेन्नई में उधोगपतियों के समूह से की मुलाकात, उत्तराखंड में निवेश को बढ़ावा देने को  लेकर हुई चर्चा

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page