Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

उत्तरकाशी:पत्रकार व समाजसेवी दिनेश गौड़ का निधन,आज पैतृक घाट पर होगा अंतिम संस्कार

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
बड़कोट/उत्तरकाशी

यमुनाघाटी में जैन टीवी के पत्रकार रहे दिनेश गौड़ का लम्बी बीमारी के बाद वृहस्पतिवार को निधन हो गया। आज पैतृक घाट सारिगाड़ में 11 बजे अंतिम संस्कार किया जायेगा।
दिनेश गौड़ जैन टीवी चैनल के पत्रकार के साथ एक कुशल समाजसेवी भी थे। पत्रकार दिनेश के निधन की सूचना मिलते ही यमुनाघाटी के सभी पत्रकार, राजनैतिक दल, सामाजिक संगठन शोकाकुल है। सभी ने ईश्वर से कामना करते हुए पुण्य आत्मा को अपने चरणों मे स्थान देने के साथ शोकाकुल परिवारजनों को दुःख सहन करने की शक्ति मिले की कामना की। शोकाकुल पत्रकारों में वरिष्ठ पत्रकार दिनेश रावत,राधेकृष्ण उनियाल, रवांई घाटी पत्रकार संघ अध्यक्ष सुनील थपलियाल ,महामन्त्री विजयपाल रावत, कोषाध्यक्ष बलदेव भंडारी,एसयूडब्लूजे अध्यक्ष तिलक चन्द रमोला,यमुनोत्री प्रेस क्लब महामन्त्री द्वारिका सेमवाल,उपाध्यक्ष जय प्रकाश बहुगुणा,संप्रेक्षक ओंकार बहुगुणा,कोषाध्यक्ष नितिन चौहान , प्रदेश पार्षद भगवती रतूड़ी,सचिन नौटियाल, मदन पैन्यूली, विनोद रावत, संदीप चौहान, वीरेंद्र चौहान ,राजेंद्र सिंह चौहान, दयाराम थपलियाल, कुंवर सिंह तोमर ,हरीश चौहान ,भगत सिंह, सचिन रावत ,उपेंद्र असवाल ,शांति टम्टा ,सोबन असवाल,साहित्यकार एवं लेखक चन्द्रभूषण बिजल्वाण,नीरज उत्तराखण्डी सहित यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, पुरोला विधायक दुर्गेश लाल,जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण, ब्लॉक प्रमुख सरोज पंवार, नगर पंचायत पुरोला अध्यक्ष हरिमोहन नेगी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण सिंह चौहान, चमन सिंह आदि ने शोकसम्वेदना व्यक्त की है।

Related posts

उत्तरकाशी:राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज गुन्दियाटगांव के छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली

admin

कोरोना के साथ अतिवर्षा का तांडव, आधा दर्जन मवेशी ने तोड़ा दम, आकाशीय बिजली ने ली 40 से अधिक मवेशियों की ली जान

admin

भारी बारिश के अलर्ट पर उत्तरकाशी में स्कूल बंद, डीएम ने जारी किए सभी सरकारी, गैर-सरकारी व निजी विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश घोषित ,पढ़े खबर….

You cannot copy content of this page