Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

राष्ट्रीय प्रेस दिवस को जिला मुख्यालय सहित यमुनाघाटी में पत्रकारों ने धूमधाम से मनाया । पढ़े पूरी खबर……..

उत्तरकाशी : राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर जिला सूचना विभाग उत्तरकाशी के तत्वावधान में जिला मुख्यालय उत्तरकाशी एवं यमुनोत्री प्रेस क्लब बड़कोट में प्रेस गोष्ठी का आयोजन भव्यता से किया गया। गोष्टी में जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष शिव सिंह थलवाल के जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की गई।
मालूम हो कि भारतीय प्रेस परिषद दिल्ली द्वारा सुझाई गई थीम *”the media’s Role in nation building”* (राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका) पर परिचर्चा हुई। जिसमें प्रेस प्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने विचार रखें।
पत्रकार संघ उपाध्यक्ष राजेश रतूड़ी ने कहा कि मीडिया समाज का चौथा स्तंभ है। मौजूदा समय में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के अलावा आधुनिक दौर में सोशल मीडिया भी तेजी से स्थापित हुआ है,जो खबर की सत्यता और सूचना की दृष्टि से चुनौती है। प्रेस क्लब अध्यक्ष चिरंजीव सेमवाल ने मीडिया को समाज का दर्पण बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में मीडिया की अहम भूमिका रही है। भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन हो या उत्तराखंड राज्य निर्माण मीडिया का अहम किरदार रहा है। महासचिव पत्रकार संघ बलबीर परमार ने कहा कि हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा जनादेश वाला राष्ट्र है। जिसमें जनसरोकार के मुद्दों को शासन-प्रशासन के सम्मुख लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। स्वतंत्र पत्रकार लोकेंद्र बिष्ट ने कहा की राष्ट्र निर्माण में मीडिया की अहम भूमिका रही है। पत्रकारिता सरकार और जनता के बीच एक सेतु का काम करती है। वर्तमान परिदृश्य में जितनी भी घटनाएं घट रही है उन घटनाओं को जनता औऱ शासन-प्रशासन तक मीडिया ही पहुंचाने का काम करती है। प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष सुरेंद्र नौटियाल ने कहा की पत्रकारिता वह लेखनी है,जो समाज को बदलने की क्षमता रखती है। गंगोत्री समाचार के सम्पादक राजेन्द्र प्रसाद भट्ट ने कहा कि मीडिया को गरीब तबके के लोगों की आवाज को उठाना चाहिये। शासन प्रशासन को गरीबों के लिए कार्य करने की आवश्यकता है। जब हमारा अंतिम पंक्ति में खड़ा गरीब परिवार सम्पन्न होगा तभी राष्ट्र का असली निर्माण होगा। गोष्टी की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ पत्रकार एवं सम्पादक गढ़ रैबार सुरेंद्र दत्त भट्ट ने पित पत्रकारिता के बारे में अपने विचार रखें।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं दी। तथा मीडिया प्रतिनिधियों को डायरी व पेन देकर सम्मानित किया।
अति.जिला सूचना अधिकारी सुरेश बरसियाटा ने जिला सभागार में आयोजित प्रेस गोष्टी का संचालन किया। तथा उपस्थित सभी प्रेस प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर महासचिव प्रेस क्लब उत्तरकाशी दिग्बीर बिष्ट, वरिष्ठ पत्रकार डॉ रामचंद्र उनियाल,कुंवर साब सिंह कलूड़ा,हेमकांत नौटियाल, चंद्रप्रकाश बहुगुणा, राजीव नौटियाल, शंकर गुसाईं, प्रकाश रांगड़,विनीत कंसवाल, डॉ बिजेंद्र पोखरियाल,मोहन राणा,केदार कैंतुरा सहित प्रभात शुक्ला,चंद्र शेखर नौटियाल,दिलीप कुमार, शम्भू प्रसाद भट्ट आदि उपस्थित रहे। अति.जिला सूचना अधिकारी सुरेश बरसियाटा ने जिला सभागार में आयोजित प्रेस गोष्टी का संचालन किया। तथा उपस्थित सभी प्रेस प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं दी।
वही राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर यमुनोत्री प्रेस क्लब बड़कोट में रवांई के पत्रकारों ने गोष्ठी का आयोजन किया ।राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुये
वरिष्ठ पत्रकार राधा कृष्ण उनियाल ने सभी पत्रकारों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि पत्रकारों पर सीमांत क्षेत्र में पत्रकारिता की दोहरी जिम्मेदारी रहती है जो यहां के पत्रकारों ने हमेशा निभाई है। देश को आजादी दिलाने से लेकर विकास योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुॅचाने में पत्रकारिता की हमेशा से बडी भूमिका रही है। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस क्लब सरंक्षक दिनेश रावत,प्रेस क्लब अध्यक्ष सुनील थपलियाल,यमुनाघाटी SUWJ अध्यक्ष तिलक रमोला , अरविंद थपलियाल , सचिन नौटियाल ,रवांई घाटी पत्रकार संघ कोषाध्यक्ष बलदेव भंडारी ,प्रेस क्लब महामन्त्री द्वारिका सेमवाल ,प्रेस क्लब उपाध्यक्ष जयप्रकाश बहुगुणा , मदन पैन्यूली,SUWJ प्रदेश पार्षद भगवती रतूड़ी, प्रेस क्लब कोषाध्यक्ष नितिन चौहान ,उपेन्द्र असवाल, शांति टम्टा,सोबन असवाल,सन्दीप चौहान,आदि पत्रकार मौजूद रहे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

आस्था। केदारनाथ मंदिर भटाड़ में अष्टधातु की पंचमुखी हनुमान प्रतिमा स्थापित, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ भव्य आयोजन…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

कांवड़ यात्रा के चलते परिवर्तित हुआ यातायात, पहाड़ से मैदान जाना हो या मैदानी क्षेत्रों से पहाड़ आना हो , यह ट्रैफिक प्लान देखकर ही सफर पर निकलें

admin

हादसा:ट्रक दुर्घटना में दो की मौत, देर रात को हुआ हादसा

admin

You cannot copy content of this page