Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

भुखमरी की स्थिति डगमगा न दे दृष्टिहीन नौनिहालों की उम्मीदे, मदद न मिलने से छात्रावास में बच्चें परेशान,25 नवम्बर से आंदोलन की चेतवानी,पढ़े पूरी खबर…..

बड़कोट ।

दृष्टि दिव्यांगजन संस्थान देहरादून के अनुदान से पिछले 13 सालो से चल रहे विजया पब्लिक स्कूल दृष्टि दिन्यांगजन छात्रावास में 50 दृष्टि बाधित बच्चो के भविष्य को लेकर चिंताए बढ़ गयी।
दरअसल जिले के नौगावं स्थित तुनालका में संचालित दृष्टि बाधित बच्चो के भरण पोषण को लेकर यह अनुदान पिछले दो सालो से नहीं आ पाया है जिससे खाद्यान और जरुरी सामान का दृष्टि बाधित स्कुल पर लाखो का कर्ज हो गया है इस विद्यालय में उत्तरकाशी और टिहरी जिले के करीब 50 दृष्टि बाधित दिव्यांग बच्चो और 45 सामान्य बच्चो को पढाई से लेकर भरण पोषण की सुविधा दी जाती है लेकिन पिछले दो सालो से बच्चो के भविष्य को लेकर विद्यालय समिति की चिंताए बढ़ी हुई है और अब बच्चो को भूखे रखने की भी नौबत सामने आ गयी है, लगातार भारत सरकार से बच्चो के अनुदान सम्बन्धन में पत्राचार करने के बाद भी कोई जवाब और सहायता न मिलने से अब विजय पब्लिक स्कुल समिति ने बच्चो को लेकर उग्र आन्दोलन करने की चेतावनी दी है, आपको बता दे कि इस दृष्टि बाधित विद्यालय से अब तक ऐसे भी ब्लाईंड और दिव्यांग बच्चे है जो अनेको खेलो में राष्टीय से लेकर अंतराष्टीय खेलो में भारत से प्रतिनिधितव भी कर चुके है| अध्यक्ष दृष्टि बाधित समिति अध्यक्ष विजयलक्ष्मी जोशी का कहना है कि तुलानका में संचालित दृष्टि बाधित बच्चो के भरण पोषण को लेकर यह अनुदान पिछले दो सालो से नहीं आ पाया है जिससे खाद्यान और जरुरी सामान का दृष्टि बाधित स्कुल पर लाखो का कर्ज हो गया है इस विद्यालय में उत्तरकाशी और टिहरी जिले के करीब 50 दृष्टि बाधित दिव्यांग बच्चो और 45 सामान्य बच्चो को पढाई से लेकर भरण पोषण की सुविधा दी जाती है लेकिन पिछले दो सालो से बच्चो के भविष्य को लेकर विद्यालय समिति की चिंताए बढ़ी हुई है और अब बच्चो को भूखे रखने की भी नौबत सामने आ गयी है, लगातार भारत सरकार से बच्चो के अनुदान सम्बन्धन में पत्राचार करने के बाद भी कोई जवाब नही आया। अब तो आंदोलन के अलावा कोई चारा नही रह जाता। उन्होंने कहा कि 24 नवम्बर तक व्यवस्था नही हुई तो 25 नवंबर से तहसील परिसर में आंदोलन के लिए विवश होना होगा।
उपजिलाधिकारी देवानंद शर्मा ने कहा कि विजया पब्लिक स्कूल का एक पत्र मिल्स है जिसे जिलाधिकारी महोदय को भेजा गया है,जल्द ही समस्या के निस्तारण का प्रयास किया जायेगा।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

दो सप्ताह के भीतर छात्र संघ चुनाव कराने के निर्देश,विश्वविद्यालयों का सत्र नियमित करें कुलपतिः डा. धन सिंह रावत

Jp Bahuguna

उत्तराखंड सरकार में राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य विनय प्रताप सिंह ने नगर पालिका परिषद बड़कोट में तैनात सफाई कर्मचारियों के साथ बैठकर उनकी सुनी समस्याएं…पढें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :भाजपा कार्यकर्ताओं ने माँ यमुना से मांगी पुनः मोदी को पीएम बनाने की मन्नत

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page