Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

राजकीय महाविद्यालय बड़कोट के दो होनहार युवा के साथ कार्यक्रम अधिकारी का हुआ चयन,पढ़े पूरी खबर…..

उत्त्तरकाशी।

साहसिक शिविर के लिए राजकीय महाविद्यालय बड़कोट के दो होनहार युवा के साथ कार्यक्रम अधिकारी का चयन हुआ है।जिसकी सूचना मिलने के बाद कालेज परिवार के साथ स्थानीय जन प्रतिनिधियों व समाजसेवियों ने प्रशंसा करते हुए बधाई दी है।

मालूम हो कि राजेंद्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय बड़कोट उत्तरकाशी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के 2 स्वयंसेवकों एवं वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी संगीता रावत का चयन हिमाचल में लगने वाले साहसिक शिविर के लिए किया गया है। महाविद्यालय परिवार ने कार्यक्रम अधिकारी एवं स्वयंसेवकों के चयन पर खुशी जाहिर की है। महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवी निर्देश चौहान व रुचिता सहित वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी संगीता रावत का चयन हिमाचल प्रदेश के पोंगडैम वाटर स्पोर्ट्स में लगने साहसिक शिविर के लिए हुआ है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अंजू भट्ट ने इसे महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय बताया है साथ ही कहा है कि इससे अन्य छात्र छात्रा भी प्रेरित होंगे । राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी इकाई दो डॉ दया प्रसाद गैरोला सहित सभी प्राध्यापकों ने कार्यक्रम अधिकारी एवं छात्रों के चयन पर प्रसन्नता जाहिर की है। साथ हो यमुनाघाटी के जनप्रतिनिधियों व सामाजिक संगठनों ने श्रीमती रावत व दोनो युवकों को बधाई दी है।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

बड़कोट में भारत सरकार लिखे वाहन का हूटर बजते ही सहम जा रहे है लोग, पुलिस ने महज किया चालान..पढ़े पूरी खबर

admin

दर्दनाक हादसा:सड़क दुर्घटना में युवती सहित दो की मौत, तीन घायल

admin

हिलग्रीन पब्लिक इंटर कालेज और सैंट मेरी पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। पढ़े खबर…..

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page