Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
अल्मोड़ा क्राइम बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

विजिलेंस कार्यवाही:राजस्व निरीक्षक दस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

 

न्यूज डेस्क यमुनोत्री express

 

विजिलेंस की टीम ने अल्मोड़ा जिले की सल्ट तहसील में कार्यरत एक राजस्व निरीक्षक(कानूनगो)को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।विजिलेंस टीम के एसपी पी एन मीणा के अनुसार पिछले कई दिनों से सल्ट तहसील में कार्यरत राजस्व निरीक्षक हबीब अहमद द्वारा रिश्वत लेने की शिकायत मिल रही थी, जिस पर आज विजिलेंस टीम ने अल्मोड़ा जिले की सल्ट तहसील में छापा मारकर घूसखोर राजस्व निरीक्षक को दस हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।फिलहाल पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर हबीब अहमद को विजिलेंस टीम अपने साथ हल्द्वानी ले गई है।आगे की कार्यवाही जारी है।

Related posts

स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उत्तराखंड की दो महिला ग्राम प्रधानों को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

admin

उत्तरकाशी:जिलाधिकारी ने दिए अतिवृष्टि से हुए नुकसान का आंकलन करने के निर्देश

admin

बधाई।बजलाडी़ की आंगनबाड़ी कार्यकत्री रेखा इंदवाण को राज्य स्तर पर दिया जायेगा उत्कृष्ट सम्मान… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page