Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
क्राइम टिहरी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य हस्तक्षेप

कार्यवाही:गर्भवती महिला की सन्दिग्ध मौत मामले में पति सहित पांच गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

 

न्यूज डेस्क यमुनोत्री express

 

पुलिस ने जिस महिला का शव पचास दिनों बाद सन्दिग्ध हालत में खाई से बरामद किया था उसकी हत्या के आरोप में उसके पति सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।जिन्हें न्यायालय ने जेल भेज दिया है।टिहरी गढ़वाल जिले के कंडीसौड़ तहसील के जामणी गांव निवासी महिला सरस्वती देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने महिला के पति सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।बता दें कि बीते 5 अगस्त से गायब चल रही जामणी गांव निवासी गबर सिंह की पत्नी सरस्वती देवी (27) का कंकाल 24 सितंबर को गांव के जंगलों में बरामद हुआ था। बताया जा रहा है कि मृतका तीन-चार माह की गर्भवती भी थी। धनोल्टी तहसील के सिंजल गांव निवासी मृतका के पिता विजयपाल सिंह ने बेटी की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शादी के बाद से ही दामाद, सास, ससुर, जेठ, जेठानी और ननद का पति उसे दहेज के लिए प्रताडि़त करते थे। थत्यूड़ थानाध्यक्ष मनीष नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। रविवार शाम को ही पुलिस ने दहेज उत्पीडऩ और हत्या के आरोप में मृतका के पति गबर सिंह, ससुर चंदन सिंह, सास पिंगली देवी, जेठ गुलाब सिंह और बिंदाल कोटी निवासी ननद के पति मयचंद सिंह को उनके घर से गिरफ्तार किया है। जबकि एक अन्य आरोपी मृतका की जेठानी घर पर नहीं मिली। उसकी तलाश जारी है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।(साभार-मुकेश रावत)

Related posts

गंगोत्री विधानसभा में पूर्व विधायक सजवाण ने जन संपर्क को दी धार…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्त्तरकाशी:-सभी शासकीय, गैर शासकीय, निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) एवं आंगनबाडी केन्द्रों में कल रहेगा अवकाश, शिक्षक रहेंगे उपस्थित,पढ़े पूरी खबर…..

admin

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की योजनाओं को दी स्वीकृति,कौन कौन विभाग है शामिल ,पढ़े पूरी खबर……

admin

You cannot copy content of this page