Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
टिहरी राज्य उत्तराखंड शिक्षा

पर्वतीय अंचल सामाजिक एवं शैक्षिक संस्था के तत्वाधान में 20 दिसंबर को आयोजित होगी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता

 

 

अमित नौटियाल
नैनबाग/टिहरी गढ़वाल

पर्वतीय अंचल सामाजिक एवं शैक्षिक संस्था के तत्वाधान में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता स्टार ऑफ़ जौनपुर का आयोजन 20 दिसंबर को किया जायेगा। यह जानकारी पर्वतीय अंचल सामाजिक एवं शैक्षिक संस्था के अध्यक्ष आशीष नौटियाल ने दी। बताया कि संस्था द्वारा इस बार भी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है, जिसमें 15 दिसंबर तक जूनियर वर्ग और सीनियर वर्ग में निशुल्क पंजीकरण करा सकते हैं। श्रीकोट, घोड़ाघुरी, जाखधार, गरखेत, कैम्पटी और थत्यूड़ में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। वहीं 20 दिसंबर को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इसके साथ उन्होंने बताया कि परीक्षा के बाद प्रथम से सप्तम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

Related posts

पहल।साईं सृजन पटल ने शुरू किया ‘पुस्तक भेंट सर्वश्रेष्ठ’ अभियान… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

पहाड़ी जिलों के विकास के लिए सारा फोकस करना होगा तभी उत्तराखंड राज्य बनने की अवधारणा पूरी होगी-जुगरान

admin

यमुनोत्री धाम में निर्माण कार्यों पर उठे सवाल यमुनोत्री धाम में अव्यवस्थाओं पर आस्था पड़ रही है भारी जान जोखिम में डालकर श्रद्धालु लगा रहे हैं डुबकी….पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page