Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड हस्तक्षेप

उत्तरकाशी:भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी व जिलाधिकारी से वार्ता के बाद ग्रामीणों की भूख हड़ताल समाप्त

 

जयप्रकाश बहुगुणा
चिन्यालीसौड़/उत्तरकाशी

 

दिचली गमरी की 21 सूत्रीय मांगो को लेकर पिछले 4 दिन से कुमराडा के ठुला ग्राम सभा के नागराजा प्रांगण में चल रही अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान व जिलाधिकारी के साथ हुई वार्ता के बाद समाप्त हो गई।
13 सितम्बर को भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष शीशपाल रमोला और जय सिंह पंवार ने क्षेत्र की 21 सूत्रीय मांगो को लेकर कुमराडा के ठौला में अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल शुरू की थी। भूख हड़ताल को समाप्त करने के लिए तहसीलदार व उपजिलाधिकारी के साथ साथ यमुनोत्री विधायक ने भी धरना स्थल पर जाकर वार्ता की लेकिन आंदोलनकारियों का कहना था कि वार्ता के नाम पर हर बार उनके साथ छलावा ही हुआ है।
गमरी व खालासी पट्टी के 35 गांवों के समस्या के समाधान के लिए क्षेत्रिय लोगो ने बुधवार को भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान से बात की जिस पर बुधवार देर रात चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की और उन्हें गमरी दिचली पट्टी की 21 सूत्रीय मांगों के बारे में बताया। जिस पर मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी उत्तरकाशी को मनवीर सिंह चौहान के साथ धरना स्थल पर जा कर जिले स्तर की समस्याओं को जिले से व सरकार के स्तर से होने वाली समस्याओं को साशन स्तर पर भेजने के निर्देश दिए।
पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला व मनवीर सिंह चौहान धरना स्थल पर पहुंचे। जिलाधिकारी ने कहा कि सोमवार से मोटर मार्ग सुधारीकरण के कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।इसके लिए वे आपदा फंड से 2 लाख की राशि व पी एम जी एस वाई के अधीक्षण अभियंता चंडी प्रसाद भट्ट ने कहा कि उनके द्वारा 15 लाख की धनराशि से काम शुरू कर दिया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता मनोज दास ने कहा कि 80 लाख का स्टीमेट उनके द्वारा सासन को भेजा गया है जिसकी तत्काल स्वीकृति के लिए भाजपा के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने सहयोग का भरोसा दिलाया जिसके बाद अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल समाप्त हो गई।

इस मौके पर उपजिलाधिकारी चतर सिंह चौहान ,तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान, भाजपा ज़िला अध्यक्ष रमेश चौहान, ब्लॉक प्रमुख शैलेंद्र कोहली, राजेंद्र रांगड ,पूनम रमोला, शीशपाल रमोला,कुलवीर कंडियाल, धन सिंह कांडियाल, सुभाष राणा, उदय पाल परमार, मनजीत रामोला, कोमल राणा, सुनिल कुमार ,खेम सिंह ,सुनील चौहान आदि कई लोग उपस्थित रहे

Related posts

त्यूणी महाविद्यालय में मतदाता साक्षरता पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन

Jp Bahuguna

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी ने ली अधीनस्थों की बैठक, निष्पक्ष व शान्ति पूर्ण चुनाव के दिये निर्देश।

Arvind Thapliyal

बुद्धि सिंह रावत राजकीय इंटर कालेज की एनएसएस इकाई का सात दिवसीय शिविर बड़कोट में जारी है। इस दौरान सोमवार को पुलिस उपाधीक्षक सुरेंद्र सिंह भंडारी ,थाना प्रभारी रणवीर चौहान और जय हो ग्रुप के संयोजक सुनील थपलियाल ने पहुँचकर कैरियर काउंसलिंग ,नशा मुक्त उत्तराखंड को लेकर जानकारी देने पहुँचे।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page