Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
क्राइम देहरादून पौड़ी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

गढ़वाल में दो और सड़क हादसों में तीन की मौत एक घायल

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल

 

पहाड़ी क्षेत्रों में आज सुबह से तीन सड़क हादसों की खबरें मिल चुकी हैं।पहली दुर्घटना ऋषिकेश बद्रीनाथ राजमार्ग पर हुई जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी।अब दो और सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि एक ब्यक्ति घायल हो गया है।

एक सड़क दुर्घटना श्रीनगर गढ़वाल के निकट एक बोलेरो वाहन के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हुई है।उक्त घटना की सूचना पर श्रीनगर से SDRF टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर एक बोलरो वाहन (UA 12 8562) मुख्य मार्ग से अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर नीचे गिरा हुआ था जिसमें 02 लोग सवार थे।
SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा वाहन तक पहुँचकर सर्चिंग की गई तो पाया कि उक्त वाहन में सवार दोनों लोगों की मृत्यु हो चुकी थी। टीम द्वारा दोनों मृतकों के शवों को बॉडी बैग के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
मृतकों का विवरण:
1. अर्जुन सिंह पुत्र धर्म सिंह, उम्र- 35 वर्ष, निवासी- भटोली गांव, पौड़ी
2. देव सिंह पुत्र स्व0 बलबीर सिंह, उम्र- 40 वर्ष, निवासी- उपरोक्त

 

दूसरी दुर्घटना देहरादून जिले के चकराता क्षेत में हुई है।जहां आज प्रातः 9:40 बजे करीब एक पिकअप गाड़ी संख्या UK16TA-0511 ग्राम कवरना चकराता के समीप खाई में गिर गई जिसमें 2 व्यक्ति सवार थे जिसमें चालक जितेंद्र दास पुत्र दासी दास निवासी ग्राम कवरना थाना चकराता देहरादून घायल हो गए जिसे 108 के माध्यम से प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया व टीकम सिंह राणा पुत्र रतीराम निवासी ग्राम मगरौली थाना चकराता देहरादून उम्र 56 वर्ष की चोट लगने के कारण मौके पर ही मृत्यु हो गई मौके पर ही उप निरीक्षक निखिल देव द्वारा विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

उत्तरकाशी में पौराणिक भेड़ू कू तमाशू मेले में उमड़ी भीड़ पंहुचे कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

समस्याओं के समाधान को उत्तराखंड जनमंच ने दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन

admin

उत्तरकाशी:41.92 ग्राम स्मैक के साथ एस ओ जी व पुलिस ने किया दो अभियुक्तों को गिरफ्तार

admin

You cannot copy content of this page