Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
खेल देहरादून राज्य उत्तराखंड शिक्षा स्वास्थ्य

चकराता महाविद्यालय में हिमालय दिवस पर निकाली गई जनजागरण रैली

यमुनोत्री express ब्यूरो
चकराता/देहरादून

 

श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता में हिमालय दिवस के मौके पर जनजागरण रैली निकाली गई। प्रभारी प्राचार्य डा.नरेश चौहान ने रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डा.सुमेर चंद के नेतृत्व में स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने हिमालय संरक्षण का संकल्प लिया और सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को हतोत्साहित करने का आह्वान किया।रैली में ये नारे प्रमुखता से लगाये गये- ‘जन-जन को जगायेंगे, हिमालय को बचायेंगे।’,’हिमालय हमारी शान है,देश का अभिमान है।,’पर्वतराज हिमालय के क्या हैं उपकार, जलवायु,जनजीवन और पर्यावरण का आधार।’ और ‘हिमालय देश का मस्तक है,पर्यावरण का संरक्षण है’। रैली में डा.जितेंद्र दिवाकर, डा.आराधना भंडारी,डा.श्याम कुमार, डा.जयश्री थपलियाल, डा.पूजा रावत, डा.पवन भट्ट, रोशन लाल, मौहम्मद शफीक, रोशन बख्श, अंकुर शर्मा,अर्जुन सिंह व विनोद जोशी सहित एनएसएस स्वयंसेवियों ने प्रतिभाग किया।

Related posts

उत्तरकाशी:सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत स्कूल में जनजागरूकता कार्यक्रम के साथ ही पुलिस ने चालकों के करवाए नेत्र परिक्षण

admin

मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी में विकास योजनाओं एवं जन कल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की और उत्तराखंड राज्य के तेजी से विकास और जनता की बेहतरी के लिए राज्य सरकार ने शुरू की हैं अनेक गेम चेंजर योजनाए : सीएम

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी कोतवाली में धोखाधड़ी के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page