Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड हस्तक्षेप

उत्तरकाशी:लोदन में दैवीय आपदा से आवासीय मकान हुआ क्षतिग्रस्त, प्रशासन से की मुआवजे की मांग 

 

डामटा/उत्तरकाशी
रिपोर्ट रोबिन वर्मा

उत्तरकाशी जिले के बड़कोट तहसील के अंतर्गत लोदन में दैवीय आपदा से दो दिन पहले आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हो गया , इस संबंध में ग्रामीण राजेश नौटियाल ने बताया कि परिवार के मुखिया ने परिवार के सभी सदस्यों को मकान की एक दीवार गिरने पर दूसरों के घर शिफ्ट करवा दिया था उसके एक दो घंटे बाद मकान पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित परिवार ने बताया है कि कुछ दिन पूर्व भारी बारिश होने के कारण परिवार के सदस्यों को पड़ोसियों के घर शिफ्ट करवा दिया था जिसके कुछ समय बाद ही  मकान में दरार आ गई थी और उसके एक-दो घंटे बाद मकान पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया, भवन स्वामी अनूप नौटियाल ने मकान क्षतिग्रस्त होने पर शासन प्रशासन से मुआवजा की मांग की। पीड़ित परिवार ने बताया कि उनके पास रहने के लिए और कोई दूसरा घर भी नही है, आपदा से पीड़ित अनूप नौटियाल ने बताया की इस संबंध में सूचना राजस्व विभाग को दे दी गई थी, राजस्व विभाग से राजस्व उप निरीक्षक राजेश रावत ने मौका मुआयना कर लिया है वही इस दौरान राजस्व उप निरीक्षक राजेश रावत ने बताया कि पीड़ित परिवार को शासन प्रशासन के द्वारा आपदा से संबंधित मानक के अनुसार जो संभव हो पाएगा वह शासन प्रशासन के द्वारा मदद की जाएगी ।

Related posts

एसटीएफ व पुलिस की टीम ने नकली सीमेंट बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

Jp Bahuguna

उत्सव । सत्संग के माध्यम से मनाया गया नववर्ष 2026 व सतपाल महाराज जी के नाती का जन्मोत्सव… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

जिला पत्रकार संघ की बड़कोट में अहम बैठक तहसील-ब्लॉक स्तर के पत्रकारों को मान्यता व 50 लाख बीमा की मांग… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page