Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव राजनीति राज्य उत्तराखंड शिक्षा हस्तक्षेप

उत्तरकाशी:प्रदेश में हुई भर्तियों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर तहसील मुख्यालय पर गरजे बेरोजगार

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

प्रदेश में हुई विभिन्न विभागों की भर्तियों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर आज यहां सैकडों की संख्या में बेरोजगार युवक-युवतियों ने जुलूस प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी के माध्यम से सूबे के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग सहित विभिन्न माध्यमों से प्रदेश में हुई भर्तियों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर आज क्षेत्र के सैकड़ों बेरोजगार युवाओं ने नगर क्षेत्र में जुलूस प्रदर्शन कर आक्रोश जताया।बेरोजगार युवाओं ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों के समाधान के लिए उपजिलाधिकारी बड़कोट देवानन्द शर्मा के माध्यम से ज्ञापन दिया।ज्ञापन में मांग की गई है कि उत्तराखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक व धाधलीयों से प्रदेश का बेरोजगार युवा अपने को ठगा हुआ महसूस कर रहा है।इन सभी भर्तियों की सीबीआई जांच होनी चाहिए, जिससे दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही हो सके।जिन परीक्षाओं में पेपर लीक व गड़बड़ी की पुष्टि हुई है उन विवादित परीक्षाओं को रद्द कर दो माह के अंतर्गत परीक्षा दुबारा करवाई जाय।आगामी होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल पर रोक लगाने के लिए सख्त कानून बनाया जाय।विवादित परीक्षाओं के समय पदासीन रहे सचिवों व अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाय।जिससे भविष्य में होने वाली परीक्षाएं निर्विवाद रूप से सम्पन्न करवाई जा सके।विधानसभा व अन्य विवादित भर्तियों में संलिप्त नेताओं, मंत्रियों व अधिकारियों को तत्काल बर्खास्त किया जाय।जुलूस प्रदर्शन व ज्ञापन देने वालों में महावीर पंवार, देवेन्द्र रावत,निर्मल डिमरी, सरत चौहान, ममलेश असवाल, दीपेन्द्र राणा, किशन चौहान, विनोद जैंतवान,विपुल राणा, अब्बल चन्द कुमाई, बरदेव नेगी, सरदार सिंह, प्रमोद, जगदीप, विपिन सिंह, रंकीत पँचवान,प्रदीप मसेटा, काजल राणा, पूनम, रुचि, जयमाला, सोनम, मीनाक्षी,मनोज पंवार सहित कई बेरोजगार युवक युवतियां मौजूद रहे।

Related posts

चारधाम यात्रा व्यवस्था को लेकर आवश्यक बैठक डीएम के अधिकारियों के जरूरी निर्देश.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

चकराता महाविद्यालय में ली गई नशामुक्ति हेतु सामूहिक शपथ

Jp Bahuguna

अधिकारी कर्मचारियों को सचिवालय स्थित चिकित्सालय में ब्लड सैंपल की निःशुल्क मिली सुविधा,पढ़े पूरी खबर……

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page