Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी खेल राज्य उत्तराखंड शिक्षा स्वास्थ्य

उत्तरकाशी:ग्रामीण बच्चों के लिए मील का पत्थर साबित होगी मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी उन्नयन योजना:-सुरेश चौहान

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी उन्नयन योजना खासकर गरीब व प्रतिभावान ग्रामीण बच्चों के लिए मील का पत्थर साबित होगी वे आज यहां योजन में चयनित छात्रों को चेक वितरण के लिए आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्यअतिथि सम्भोदित कर रहे थे। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना का सोमवार को जनपद स्तर पर मुख्य अतिथि गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान एवं जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। राष्ट्रीय खेल दिवस एवं मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के अवसर पर जिला प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में विधायक एवं जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के अंर्तगत 8 से 14 वर्ष के 150 बालक एवं 150 बालिका सहित कुल 300 खिलाड़ियों को चेक वितरण किए। इस योजना के तहत प्रत्येक खिलाड़ी को हर माह पंद्रह सौ रुपए की छात्रवृत्ति मिलेगी।
विधायक ने अपने सम्बोधन में सभी उदयीमान खिलाड़ियों को योजना से आच्छादित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विधायक ने कहा कि यह योजना जनपद के ग्रामीण बच्चों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। जिले के प्रतिभावान बच्चे जो आर्थिक रूप से कमजोर थे उन्हें अब अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। निश्चित रूप से आने वाले समय में हमारे यह बच्चे जनपद के साथ ही देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। विधायक ने वर्तमान परिदृश्य में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त की। विधायक ने शिक्षकों एवं अभिभावकों से बच्चों के दैनिक क्रियाकलापों में भी ध्यान देने की अपील की है।
जिलाधिकारी ने सभी खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने खेल औऱ खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना लागू की है। इस योजना के अंर्तगत जनपद के तीन सौ बालक एवं बालिकाओं को लाभ मिला है।
इस अवसर पर एसडीएम मीनाक्षी पटवाल,डीडीओ केके पंत, जिला क्रीड़ा अधिकारी निधी विंजोला,जिला पंचायत सदस्य चंदन सिंह पंवार,जिला मीडिया प्रभारी भाजपा विजयपाल मखलोगा, विजय संतरी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related posts

तेल टैंकर दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, एक घायल

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी :राजकीय पॉलिटेक्निक में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का हुआ समापन

Jp Bahuguna

लगातार हो रही बारिश से कई जगह आया मलवा

admin

You cannot copy content of this page