Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी क्राइम राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य हस्तक्षेप

उत्तरकाशी: पुलिस ने किया 10 अद्धे 32 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

पुलिस ने यमुनोत्री धाम के मुख्य पड़ाव जानकीचट्टी में अवैध शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।शराब व नशीले पदार्थो के अवैध प्रचलन पर पूर्ण रूप से प्रतिबन्ध लगाए जाने हेतु पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट के पर्यवेक्षण मे की जा रही होटल-ढाबों की चैकिंग के क्रम मे आज होटल-ढाबों पर रूटीन चैकिंग के दौरान जानकीचट्टी मे पुलिस द्वारा नारायण पूरी(बीफ) गांव मेनरोड, जाकीचट्टी स्थित परचून की दुकान पर अवैध शराब रखने पर दीपक रावत नामक युवक को गिरफ्तार किया गया। युवक के कब्जे से 10 अद्धे 32 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गयी।
बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर उक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना बड़कोट पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
दीपक रावत पुत्र सुन्दर सिंह निवासी कुथनौर, थाना बड़कोट, उत्तरकाशी उम्र 28 वर्ष है।
बरामदगी व गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल पंकज- चौकी जानकीचट्टी ,होमगार्ड सुभाष भण्डारी- चौकी जानकीचट्टी शामिल थे।

Related posts

बड़ी खबर।सीएम और डीएम के ठोस आश्वासन के बाद बड़कोट नगरपालिका में पेयजल पंपिंग योजना स्वीकृति को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन और भूख हड़ताल स्थगित… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

बड़ी खबर। जिलेभर के दिव्यांग और अधिक आयु वाले लोग 8 से 10अप्रैल तक घर घर करेंगे मतदान…. पढ़ें

Arvind Thapliyal

होली की रात्रि को सड़क हादसा,प्रशिक्षु सिविल इंजीनियर की उपचार के दौरान मौत, 2 गंभीर व 4 सामान्य घायल ,पढ़े पूरी खबर….

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page