Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

नगर में हर घर तिरंगा अभियान रैली तो पत्रकारों को वितरित हुए तिरंगा झण्डा,पढ़े पूरी खबर….

बड़कोट । आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद , राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भाजपा, सामाजिक संगठन, स्कूली छात्रों ने नगर पालिका के मुख्यबाज़ार सहित विभिन्न वार्डो में विशाल जनजागरूकता रैली निकाली और 13 से 15 अगस्त तक अपने घरो पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया । इधर उपजिलाधिकारी शालनी नेगी ने यमुनोत्री प्रेस क्लब से जुड़े सभी पत्रकारों को तिरंगा झंडा भेंट करते हुए सभी को तिरंगा लगाने का आह्वान किया।

शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद , राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भाजपा, सामाजिक संगठन, स्कूली छात्रों ने नगर क्षेत्र में रामलीला मैदान से सरुखेत विद्या मंदिर तक हर घर तिरंगा लगाये जाने को लेकर जनजागरूकता रैली निकाली
साथ ही कार्यकर्ताओं ने तिरंगा का महत्व बताते हुए झण्डा वितरित किये। इस दौरान तिरंगा लेने वालो मे तिरंगे के प्रति प्रेम और सम्मान देखने को मिला। लोग तिरंगे को सम्मान के साथ घर ले गये। वही चालकों ने भी तिरंगा लेकर सम्मान के साथ अपने वाहनों मे लगाया । रैली के दौरान वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान, शान का प्रतीक है। तिरंगे के सम्मान में देश के जवानो व आजादी के दिवानो ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। तिरंगे देश की एकता व अखण्डता का प्रतीक है। तिरंगे का सम्मान करना प्रत्येक देशवासी का कर्तव्य है ।
इधर उपजिलाधिकारी सुश्री शालनी नेगी ने यमुनोत्री प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकार अध्यक्ष सुनील थपलियाल, सरंक्षक दिनेश रावत, संप्रेक्षक ओंकार बहुगुणा, रवांई घाटी पत्रकार संघ महामन्त्री विजयपाल रावत,एस यू डब्ल्यू जे अध्यक्ष तिलक चन्द रमोला, क्लब कोषाध्यक्ष नितिन चौहान, विनोद रावत,मदन पैन्यूली, उपेंद्र असवाल ,शान्ति टम्टा, सोबन असवाल आदि दर्जनों लोगों को झंडा वितरित किया।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

कार्रवाई।चारधाम यात्रा के दौरान नशा तस्करों पर उत्तरकाशी पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी,पुरोला पुलिस द्वारा 02 और नशा तस्कर गिरफ्तार, ₹2.7 लाख कीमत की स्मैक बरामद…… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

चकराता महाविद्यालय में हिमालय दिवस पर निकाली गई जनजागरण रैली

admin

उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने छात्रहित में लिया बड़ा निर्णय,प्रवेश से वंचित छात्र-छात्राओं को मिला ऑफलाइन आवेदन का मौका

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page