Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
क्राइम बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य हरिद्धार

हादसा:यात्रियों से भरी रोडवेज बस खाई में पलटी, तीन दर्जन लोग थे सवार, कार बचाने के चक्कर में हुआ हादसा

 

 

 

न्यूज डेस्क यमुनोत्री express

आज सुबह एक कार बचाने के कारण रोडवेज की एक बस खाई में गिर गई।टनकपुर से ऋषिकेश आ रही एक बस कार को बचाने के चक्कर में चीला मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। घटना के दौरान बस में सवार 35 यात्रियों में से 24 यात्री घायल हुए हैं। जिन्हें पुलिस ने बस से बाहर निकालकर एंबुलेंस से उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय हरिद्वार भर्ती कराया है।
लक्ष्मण झूला थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की सुबह पांच बजे कंट्रोल रूम से जानकारी मिली कि चीला मार्ग पर यात्रियों से भरी एक रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई है। सूचना मिलते ही चीला चौकी इंचार्ज मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे। देखा तो बस पलटने की वजह से यात्रियों में चीख-पुकार मची हुई है। किसी के खून निकल रहा है तो कोई गुम चोट लगने की वजह से दर्द से कराह रहा है। पुलिस ने किसी तरह बस में सवार 35 यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस और प्राइवेट वाहनों से 24 घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल हरिद्वार में पहुंचाया गया। फिलहाल घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। लक्ष्मण झूला थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि कार को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर पलटी है। पुलिस अपने स्तर से भी मामले की जांच कर रही है।सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है।

Related posts

भाजपा कार्यकारिणी का हुआ विस्तार परशुराम जगुडी़ को बनाया महामंत्री और मीनाक्षी रौटा को जिला मंत्री और दिनेश बेलवाल को जिला सोशल मीडिया संयोजक… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

बड़ी खबर :महिला ग्राम प्रधान रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

Jp Bahuguna

नगांणगावँ के पास वाहन दुर्घटनागस्त, 1 की मौत , 4 घायल

admin

You cannot copy content of this page