Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी धर्म बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी :डीएम ने निराश्रित गौ वंश सरक्षण के लिए अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी,

जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने निराश्रित गौवंश के संरक्षण के लिए जनपद के समस्त उप जिलाधिकारी एवं नगर पालिकाओं के अधिशाषी अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि निराश्रित पशुओं के लिए गोशालाओं में चारा की व्यवस्था हेतु गौशालाओं का पशु कल्याण बोर्ड में पंजीकरण करायें। बैठक में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बड़कोट द्वारा बताया गया कि बड़कोट में गौशाला का निर्माण पूर्ण हो चुका है जिसका पहली अक्तूबर से संचालन शुरू कर दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने हिदायत दी कि आवारा छोड़ दिए गए जिन पशुओं के कान पर टैग लगे हैं, उनकी पशुचिकित्सा अधिकारी के माध्यम पहचान कराकर संबंधित पशु मालिक को वापस लौटाने की कार्रवाई की जाय।

बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी डीपी बलूनी,एसडीएम डुंडा बृजेश कुमार तिवारी, ईओ बाड़ाहाट शिवकुमार चौहान सहित वर्चुअल के माध्यम से एसडीएम पुरोला देवानंद शर्मा, तहसीलदार बड़कोट धनीराम डंगवाल सहित सभी नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी जुड़े रहे।

Related posts

अनाथ आश्रम-अपना घर में मुख्यमंत्री के जन्मदिन दिन पर वितरित की पाठ्य सामग्री… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

यात्रा मार्ग से धाम तक व्यवस्थाओं की समीक्षा, जिलाधिकारी ने सुरक्षा, स्वास्थ्य, सफाई एवं यातायात व्यवस्थाओं को परखा,मानसून काल के बाद चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी ने किया यमुनोत्री धाम में व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण, किया… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता में धूमधाम से मनाया गया 75वें स्वतंत्रता दिवस

admin

You cannot copy content of this page