Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

दावे फूस, घर घर नल, पर नलो पर नही आता जल, मीलो दूर से खच्चरों पर लाया जा रहा है पीने का पानी। पढ़े पूरी खबर……

सुरेश चंद रमोला
ब्रह्मखाल

सरकार की महत्वाकांक्षी योजना घर घर नल ,हर नल जल को कब पंख लगेंगे इसका ग्रामीणों को आज भी इंतजार है। नेता बडे बडे दावे भले ही करते है कि पानी के बिना अब कोई प्यासे नही रहेंगे, मगर जुग्याडा, कुरीसौड, रेशगी , खलियाणढुंग, जसपुर और देवलडांडा के ग्रामीणों की दुर्दशा देखें तो यहां लोग पानी की एक बूंद के लिए महीनों से तरस रहे है। ये सभी गांव प्रखंड डुंडा के ग्राम सभा टिपरा और जुणगा के अंतर्गत आते है। पेयजल आपूर्ति सही तरीके से हो और पानी के लिए कोई परेशान न रहे इसके लिए विभाग ने इन गांवो मे दस पीटीसी और एक जूनियर अभियंता भी रखे है मगर फिर भी यहां के ग्रामीणों ने पिछले दो महीनो से नलो पर एक बूंद पानी भी नही देखा। गांव के लोग दो किलोमीटर दूर एक गदेरे से घोडे खच्चरों और कंधो पर पानी ढो रहे है। ग्राम प्रधान सीमा गौड़ बताती है कि इन गांवो के लोग स्वच्छ पेयजल के बजाय दूषित गदेरे (खड्ड)का पानी पीने को मजबूर है विभाग के लोगो से बात करने पर कोई सुनने को तैयार नही है। इन गांवो मे मवेशियों को भी पूरा पानी नही मिल पा रहा और गांव के लोग आदिवासियों की तरह जीवन जीने को मजबूर  है। सरकार के दावे यहां कही धरातल पर नही दिखते और जिम्मेदार कर्मचारी गहरी नींद मे है । ग्रामीणों ने कहा कि यदि शीघ्र नलो पर पानी नही आया तो उनके सब्र का बांध टूट जायेगा और वे खाली बर्तनो के साथ डीएम कार्यालय का घेराव कर देंगे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

उत्तरकाशी:राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज गुन्दियाटगांव के छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली

admin

कैबिनेट के निर्णय…हुए महत्वपूर्ण …पढ़े पूरी खबर….

admin

बड़ी खबर-उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म , मदरसा संचालकों को उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण से लेनी होगी मान्यता,पढ़े खबर…

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page