Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

मोराल्टू से बौख टिब्बा तक बनेगा पैदल मार्ग: प्रियंका थपलियाल 

 

 

 

 

 

 

नौगांव । विकासखण्ड के मोराल्टू से बाबा बौखनाग मंदिर तक जाने के लिए लगातार पैदल ट्रेक मार्ग की मांग हो रही थी,कि बौख टिब्बा जाने वाले श्रद्धालुओं को पैदल सफर करने में कोई परेशानी नहीं हो,जिसके लिए शासन ने जिला पंचायत सदस्य प्रियंका थपलियाल के पत्र पर वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री  पलायन योजना से की है और स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री और,कृषि मंत्री गणेश जोशी,प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा का आभार जताया है।

मोराल्टू से लगभग आठ किलोमीटर दूर बौख टिब्बा पर बाबा बौखनाग महाराज का मंदि बांज, बुरांस,धुनेर,खिर्सू,मोरू,और केदारपति वाले घने जंगल में बाबा बौखनाग महाराज का पौराणिक और प्राचिन मंदिर है जहां तीसरे वर्ष 11गते मांगसीर माह में बाबा बौखनाग महाराज का पौराणिक मेला होता है और यमुना और गंगा घाटी से हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ता है जिसके लिए प्रथम चरण में 32लाख की स्वीकृति इसके ट्रेक रूट बनाने के लिए स्वीकृत हुये है, जिससे यहां के पर्यटन और तीर्थाटन को बढावा मिल सके।

मोराल्टू से बाबा बौखनाग महाराज मंदिर तक ट्रेक रूट की स्वीकृति के लिए जिला पंचायत सदस्य प्रियंका थपलियाल,संजय थपलियाल का स्थानीय लोगों जनप्रतिनिधियों ने आभार जताया और बधाई दी और भविष्य में क्षेत्र को विकसित करने की मांग उठाई।

Related posts

सौगात। गंगोत्री विधानसभा के भटवाड़ी क्षेत्र को उप जिला चिकित्सालय की मिली स्वीकृति विधायक सुरेश चौहान ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का जताया आभार…. पढ़ें

Arvind Thapliyal

🏆 उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान 2025: अनोज सिंह बनाली को ‘इला चंद्र जोशी पुरस्कार’ से किया जाएगा सम्मानित,पढ़े पूरी खबर….

मोरी के बंगाण क्षेत्र को विधायक दुर्गेश्वर लाल ने दी सड़कों सौगात और किया भूमी पुजन.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page