जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी
“हर घर दस्तक’’ अभियान 10 जून से
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए अब स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड टीकाकरण अभियान को ओर वृहद रूप प्रदान करने हेतु चलाया जायेगा ।मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 के0एस0 चौहान द्वारा बताया गया कि यह अभियान स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पंचायतीराज विभाग आपसी समन्वय से चलाएगा। ‘हर घर दस्तक’ अभियान के तहत् स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर कोविड का एहतियाती टीका लगाने से वंचित लोगों का टीकाकरण करेंगे। ‘हर घर दस्तक’ अभियान के अंन्तर्गत कोविड टीकाकरण के संबंध में जिले के सभी ब्लाॅक कोविड नोडल अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ0 शैलेन्द्र बिजल्वाण द्वारा बताया गया कि 10 जून से संचालित हो रहे ‘हर घर दस्तक’ अभियान के तहत् ग्राम स्तर पर कोविड टीकाकरण की पहली डोज से छूटे हुए लोगों के साथ-साथ कोविड की दूसरी डोज से वंचित लोगों का भी कोविड टीकाकरण किया जायेगा। इसके अतिरिक्त ‘हर घर दस्तक’ अभियान में कोविड की प्रीकाॅषन डोज से छूटे हुए फील्ड लेवल वर्कर एवं 60 वर्ष से ऊपर के नागरिकों को कोविड की प्रीकाॅशन डोज लगायी जायेगी। अभियान के तहत् जनपद में समस्त ए0एन0एम0 तथा आशा कार्यकत्रियों के माध्यम से शिक्षा एवं पंचायतीराज विभाग के साथ ही अन्य विभागों से समन्वय स्थापित कर अभियान द्वारा कोविड टीकाकरण का शत्-प्रतिसत लक्ष्य हासिल किया जायेगा।

