Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

गढ़ रत्न नरेंद्र सिंह नेगी के सुरों में डूबी रवांई शरदोत्सव की छठी संध्या,क्या रहा खास पढ़े…

सुनील थपलियाल उत्तरकाशी।

बड़कोट नगर पालिका क्षेत्र में जारी सात दिवसीय रवांई शरदोत्सव संस्कृति एवं पर्यटन विकास मेला अपनी पूरी शान के साथ आगे बढ़ रहा है। मेले की छठी रात्रि संध्या गढ़ रत्न स्वर सम्राट नरेंद्र सिंह नेगी के नाम रही। देर रात तक हजारों की भीड़ नेगी दा के सुरों पर झूमती रही और पूरा शरदोत्सव स्थल सांस्कृतिक उमंग से सराबोर रहा।

नेगी दा के मंच पर पहुँचते ही दर्शकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। खचाखच भरे पंडाल में लोग रात देर तक अपने पसंदीदा लोक­गायक के गीतों का आनंद लेते रहे। हर धुन पर तालियों की गूंज गूँजती रही और वातावरण लोकसंगीत की मिठास से भर गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यातिथि चकराता विधायक व पूर्व मंत्री प्रीतम सिंह तथा यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल व पुरोला पालिकाध्यक्ष बिहारी लाल द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद आयोजक समिति के अध्यक्ष विनोद डोभाल ने नरेंद्र सिंह नेगी, उनकी पत्नी उषा नेगी और उनकी टीम का शॉल व पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया।

संध्या का विशेष आकर्षण वह क्षण रहा जब स्थानीय कलाकार अर्चना रावत ने अपने हाथों से बनाए स्केच में उकेरी गई नेगी दा की सुंदर तस्वीर मंच पर भेंट की। नेगी दा ने मुस्कुराते हुए इस भेंट को स्वीकार किया, जिस पर दर्शकों ने गर्मजोशी से तालियां बजाकर कलाकार का उत्साह बढ़ाया।

नेगी दा के मधुर गीतों और लोकधुनों ने न केवल संध्या को यादगार बनाया, बल्कि पूरे रवांई घाटी को सांस्कृतिक रंगों में रंग दिया।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

उपला टकनौर के पौराणिक सेलकू मेलों में शामिल हुए पूर्व विधायक सजवाण और अध्यक्ष जिला पंचायत, माँ गंगा के मंदिर में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना….. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

क्षेत्रीय विकास कार्यों को लेकर विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं….. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :एसपी द्वारा ली गयी क्राईम मीटिंग, अपराध नियंत्रण व सुगम चारधाम यात्रा के दिये निर्देश

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page