Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव धर्म बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:पुलिस अधीक्षक ने अच्छे कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को किया पुरुस्कृत

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

सराहनीय कार्य करने वाले दस पुलिस कर्मियों को आज यहां सम्मानित किया गया।अर्पण यदुवंशी पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा आज चारधाम यात्रा के दौरान पुलिस जवानों के द्वारा सेवा भाव, लग्न एवं ड्यूटी के साथ-साथ ईमानदारी/मानवता का परिचय देते हुये श्रद्धालुओं/आमजन की सहायता करने वाले जवानों के उत्सावर्धन हेतु उन्हें अच्छा कार्य करने पर नगद पारितोषिक से पुरस्कृत किया गया।


एस0पी0 द्वारा सभी जवानों की प्रशंसा करते हुये कहा गया कि हमारी पुलिस यात्रा के दौरान बहुत अच्छा कार्य कर रही है, सुगम एवं सुरक्षित यात्रा के साथ-साथ वह असहाय एवं परेशान यात्रियों की मदद कर मित्र पुलिस के धेय को भी बखूबी निभा रही है।
साथ ही उनके द्वारा बताया गया कि ड्यूटी के दौरान अच्छा कार्य करने वालों को आगे भी सम्मानित किया जाता रहेगा।
आज उनके द्वारा अच्छा कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मगणों को नगद धनराशि से पुरस्कृत किया गया।

पुरुस्कृत होने वाले पुलिस कर्मियों में राजेन्द्र नाथ- निरीक्षक यातायात, गजेन्द्र दत्त बहुगुणा-प्रभारी निरीक्षक बडकोट,उ0नि0 मनीषा नेगी-चौकी गंगोत्री,हे0का0 (प्रो0) गोविन्द राम-चौकी यमुनोत्री,कानि0 राजेश उनियाल- यातायात,कानि0 चालक शिवमंगल- यातायात,
FM-परिक्षित-चौकी गंगोत्री,FM-हर्षित- चौकी गंगोत्री,कानि0 हरिमोहन राणा-खरादी,म0का0 प्रियंका परमार-चौकी गंगोत्री शामिल हैं।

Related posts

अगस्त में विशेष लोक अदालत: सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों का होगा आपसी सहमति से निस्तारण…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

वीर शहीद केसरी चंद्र राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित हुआ “युवा संसद” कार्यक्रम,छात्रों ने प्रधानमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष के रूप में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

रवांई शरदोत्सव की सातवीं संध्या पाण्डवज टीम के नाम, ढोल–दमाउ की थाप पर झूमा बड़कोट मुख्य गीत : “जय हो पाण्डव ज्यू, रवांई को रणबाज्यू”पढ़े खबर..

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page