Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव क्राइम राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

उत्तरकाशी:यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए मध्यप्रदेश के यात्री की हार्टअटैक से मौत

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
बड़कोट/उत्तरकाशी

 

बड़कोट । यमुनोत्री के मुख्य पड़ाव जानकीचट्टी में एक मध्यप्रदेश के श्रदालु की हॉट अटैक से मौत हो गयी , यात्रा शुरू हुए 20 दिन के भीतर 17 श्रदालुओं की अटैक से मौत हो चुकी है।
मालूम हो कि यमुनोत्री धाम दर्शन को आ रहे श्रदालुओं में हॉट अटैक से मौत का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। सोमवार को जानकीचट्टी अस्पताल में गोकल प्रसाद पुत्र भवरलाल उम्र 71 वर्ष निवासी आगर मार्ग परसौली उज्जैन मध्यप्रदेश की हॉट अटैक से मौत हो गयी । थाना प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र बहुगुणा ने बताया कि मध्यप्रदेश के श्रदालु की रात्रि 3 बजे तबियत खराब हुई , परिजनों ने सर्दी लगना समझकर उन्हें बिस्तर की व्यवस्था करवा दी ,सुबह वह बेहोश नजर आए तो पास में एक होमगार्ड की मदद से उन्हें अस्पताल लाया गया जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया, पुलिस ने पंचनामा की कार्यवाही करते हुए शव को नौगाँव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इधर अभी तक यमुनोत्री धाम में आये 17 श्रद्धालुओं की हॉट अटैक से मौत हो चुकी है।

यमुनोत्री Express ब्युरो

Related posts

उत्तरकाशी:जिलाधिकारी ने किया स्वच्छता अभियान के तहत कूड़ा पृथकीकरण पखवाड़े का शुभारंभ

admin

कांग्रेस के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण और पूर्व विधायक मालचंद ने सैंकड़ो समर्थकों के साथ ली भाजपा की सदस्यता।

Arvind Thapliyal

देहरादून बाजार-बिक्री व प्रदर्शनी का डा.निशंक ने किया उद्घाटन,उमड़ी भीड़

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page