Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव क्राइम राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

उत्तरकाशी:13.22 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

 

उत्तरकाशी जनपद पुलिस द्वारा अवैध नशे का क्रय-विक्रय करने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी है। “नशामुक्त उत्तरकाशी अभियान” को सफल बनाते हुये क्षेत्राधिकारी बडकोट सुरेन्द्र सिंह भण्डारी के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष पुरोला अशोक कुमार के नेतृत्व में पुरोला पुलिस एव एसओजी की संयुक्त टीम के द्वारा गत रात्रि को चैकिंग अभियान चलाते हुए स्थान अंगोडा बैण्ड मोरी रोड से 02 व्यक्तियों विजयपाल सिंह व विरेन्द्र सिंह रांगड को क्रमशः 7.13 एवं 6.09 (कुल 13.22 ग्राम) अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्तगणों के द्वारा बताया गया कि वह इसको देहरादून से खरीदकर लाए हैं तथा वह नैटवाड सांकरी आदि स्थानों में पैसों के लालच में पर्यटकों व मजदूरों को बेचते हैं। सख्ती से पूछताछ करने के दौरान एक अन्य व्यक्ति रमेश की भी अपराध में संलिप्तता प्रकाश मे आई है, जिसको जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

बरामद माल व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त दोनो व्यक्तियों के विरुद्ध थाना पुरोला पर NDPS Act की धारा 8/21 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तगणों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है, दोनो अभियुक्तों को आज न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।
गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों की पहचान
विजयपाल सिंह पुत्र श्री जीया जीत सिंह निवासी नेटवाड़ थाना मोरी जनपद उत्तरकाशी उम्र-39 वर्ष व विरेन्द्र सिंह रांगड पुत्र श्रीचन्द सिंह निवासी गैंचवाड गांव थाना मोरी जनपद उत्तरकाशी उम्र-45 वर्ष के रूप में की गई है।
बरामदगी व गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में
अशोक कुमार थानाध्यक्ष पुरोला/प्रभारी एसओजी यमुना वैली,उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह पुजारा चौकी प्रभारी बाजार पुरोला,कांस्टेबल
सुनील राणा- SOG UKI,कांस्टेबलऔसाफ खान- SOG UKI,कांस्टेबल अजय दत्त- SOG यमुना वैली,कांस्टेबल अनिल- SOG यमुना वैली,कांस्टेबल सुनील जयाड़ा- SOG यमुना वैली शामिल थे।
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा उक्त पुलिस टीम को 2500/-रु0 का पारितोषिक प्रदान किया गया।

Related posts

उत्तरकाशी :गौतम बहुगुणा बने भाजपा युवा मोर्चा बड़कोट के नए मंडल मंत्री

Jp Bahuguna

जनजाति महिला कल्याण एवं बालोत्थान समिति, बड़कोट उत्तरकाशी का 33वा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया और ग्लेशियर लेडी़ शांति ठाकुर ने हिमालय को लेकर जताई चिंता.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

यात्राकाल से पूर्व यमुनोत्री, गंगोत्री धाम में सभी निर्माण कार्य पूर्ण कर ब्यवस्थाओं को दुरस्त किया जाय:रुहेला

admin

You cannot copy content of this page