Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

चाय की चुस्कियों के बीच हार जीत का फासला, पढ़े पूरी खबर….

उत्तरकाशी से सुनील थपलियाल
मतदान संपन्न होने के बाद मतगणना के दिनो की गिनती के साथ चाय की दुकान, सड़क किनारे या फिर किसी कार्यालय के बाहर अब भी हर कोई कौन जीतेगा तथा कौन सरकार बनाएगा विषय पर अब भी चर्चाएं हैं। इस बार कोई भी नतीजे पर नहीं पहुंच रहा है कौन सरकार बना रहा है वहीं प्रत्याशी व उनके समर्थक बूथ के आये आंकड़ों के जोड़ घटाने में ही उलझ कर रह गये है।

प्रदेश में चुनाव संपन्न होने के बाद ईवीएम स्ट्रांग रूम में सील हो चुकी हैं परंतु अब भी अधिकांश स्थानों में चुनावों की गणित लगाते लोग दिखाई दे रहे हैं। जनपद की तीनों विधानसभा पुरोला, यमुनोत्री और गंगोत्री मेंं  चर्चा के अलग अलग रूप हैं कहीं पर चर्चा के दौरान दो पक्ष एक पार्टी का नाम लेकर जीत सुनिश्चित करने की बात कहकर चर्चा समाप्त कर रहे हैं तो कई स्थानों पर यह गणित घंटों की चर्चा कर रहे हैं वहीं पार्टी व निर्दलीय के प्रबल व सक्रिय समर्थक तो विभिन्न स्थानों से आ रहे बूथ वार आंकड़ों पर चर्चा के साथ ही डायरी पर धनात्मक व ऋणात्मक आंकड़े प्रस्तुत कर रहे हैं। इसके बाद अपनी जीत सुनिश्चित मान रहे है।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

विकासखंड नौगांव में वर्ष 2023-24में हुये उल्लेखनीय कार्य: जोशी

Arvind Thapliyal

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अध्यक्षता में सैन्य धाम के संबंध में उच्च स्तरीय समिति की बैठक आयोजित 

admin

नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश और आदर्श आचार संहिता का हो पालन दिये यह निर्देश… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page