Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव चमोली बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड हस्तक्षेप

देवभूमि में भूकंप के झटके से फिर डोली धरती

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
चमोली

सीमांत राज्य उत्तराखंड में भूकम्प के झटके रुक रुककर लगने जारी है।भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील जोन चार व पांच में स्थित अधिकांश क्षेत्रों के लिए यह चिंता का सबब भी है।आज दोपहर उत्तराखंड के चमोली में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं। दोपहर 2 बजकर 24 मिनट यह झटके महसूस किए गए हैं। इसका केंद्र जमीन से 5 किलोमीटर गहराई में था और भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.3 मापी गई है। हालांकि, तक भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, चमोली में दोपहर 2 बजकर 24 मिनट पर भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र सतह से पांच किलोमीटर की गहराई में था। पिछले दिनों उत्तरकाशी में भी चार रिक्टर स्केल का झटका आया था।

Related posts

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी ने किया यमुनोत्री धाम यात्रा मार्ग का भ्रमण और सरल व सुगम यात्रा के दिये जरुरी निर्देश…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

पुरोला विधायक के खिलाफ तहरीर देने पर एसडीएम को गढ़वाल आयुक्त कार्यालय में किया अटैच

admin

साईं सृजन एनएसएस सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी सम्मान मिला सत्यम व आरती को… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page