Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव क्राइम बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:प्रतिबन्धित काजल-काठ की लकड़ी की तस्करी करते हुये दो व्यक्तियों को पुलिस ने धर दबोचा

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

हिमालयी क्षेत्रों के दुर्लभ वन संपदा काजल की लकड़ी को फिल्म पुष्पा के अंदाज में पुष्पा बनकर अवैध रुप से तस्करी करते हुये दो व्यक्तियों को आज प्रातः उत्तरकाशी पुलिस द्वारा पकडा गया है। पी0के0 राय पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा जनपद में नशे पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाने के साथ-साथ अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु सभी क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी/चौकी प्रभारियों को सतर्क रहकर रुटीन चैकिंग के निर्देश दिये गये हैं। जिसके क्रम में क्षेत्राधिकारी उत्तरकाशी अनुज कुमार के पर्यवेक्षण एवं एसएचओ मनेरी दिनेश कुमार, व उ0नि0 प्रकाश राणा, प्रभारी कोतवाली उत्तरकाशी की देखरेख में आज प्रातः 5 से 6 बजे के बीच एक सटीक सूचना पर डुण्डा पुलिस द्वारा स्थान वन विभाग बैरियर देवीधार से वाहन संख्या UK 07DD-2230(TATA TIGOR) से दो तस्करों शरत सिंह व पेमा को प्रतिबन्धित काजल-काठ की लकड़ी की तस्करी करते हुये पकड़ा गया। वाहन उपरोक्त से 318 नग लकड़ी बरामद किये गये। ये लोग भटवाड़ी के सिल्ला क्षेत्र से इस प्रतिबन्धित लकड़ी को उत्तर-प्रदेश, सहारनपुर ले जा रहे थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता ने इनको नाकाम कर दिया। गंगोरी बैरियर पर तैनात पुलिस जवानों द्वारा वाहन को रोकने की कोशिश की गई थी लेकिन ये लोग बैरियर को टक्कर मारकर वहां से भाग निकले, जिस पर वन विभाग बैरियर देवीधार पर जाल बिछाकर चौकी प्रभारी डुण्डा उ0नि0 संजय शर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा इनको दबोच लिया गया। अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु इनको प्रतिबन्धित लकड़ी के साथ वन विभाग के सुपुर्द किया गया।

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा बताया गया कि काजल की लकड़ी उच्च हिमालय के आरक्षित वन क्षेत्र में पाई जाती है। काजल औषधीय दृष्टिकोण से सर्वोत्तम मानी जाती है। इसे बौद्घ सम्प्रदाय के लोग इसके बर्तन (बाउल) बनाकर खाद्य एवं पेय पदार्थों के लिए इस्तेमाल करते हैं। भारत, चीन, तिब्बत, नेपाल आदि देशों में इस लकड़ी की तस्करी कर उच्च कीमतों पर बेचा जाता है। माल पकड़ने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुए उनके द्वारा टीम को 1100रु0/ का पारितोषिक प्रदान किया गया।

बरामद माल 318 नग प्रतिबन्धित काजल की लकड़ी की बाजार कीमत करीब-32 लाख रु0 आंकी गई है।

गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान
1-शरत सिंह पुत्र श्री वीर सिंह निवासी ग्राम कनेड़ा,पो0ऑ0 डोंण्ड थाना थलीसैंण पौड़ी गढवाल, उम्र-40 वर्ष।
2- पेमा पुत्र श्री छंगु निवासी ग्राम उमला नेपाल उम्र-25 वर्ष के रूप में की गई है।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में
उपनिरीक्षक संजय शर्मा-चौकी प्रभारी डुण्डा, भीम सिंह-चौकी डुण्डा, सतीश भट्ट-चौकी डुण्डा, राजेन्द्र पंवार-चौकी डुण्डा,अजय रमोला-चौकी डुण्डा, सुनील मैठाणी-चौकी गंगोरी, उत्तम पुण्डीर-चौकी गंगोरी शामिल थे।

Related posts

कर्णप्रयाग महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के एक दिवसीय शिविर में हुआ श्रमदान.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

पाकिस्तान में जय श्री राम,शदाणी दरबार तीर्थ पाकिस्तान में लहरा रहा धर्म ध्वज….

admin

मंडलायुक्त गढ़वाल ने हरिद्वार के बेलड़ा गांव के एक युवक की हुई मौत की जांच आदि प्रकरण के सम्बन्ध में ंपूरे गांव तथा घटना स्थल का निरीक्षण किया

You cannot copy content of this page