Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

काशी की नगरी से थूक जिहाद का वीडियो वायरल — उत्तरकाशी के जायका रेस्टोरेंट के कर्मचारी पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार,पढ़े पुर मामला

उत्तरकाशी।
जनपद मुख्यालय स्थित पुलिस चौकी के सामने जायका रेस्टोरेंट में एक स्टाफ द्वारा रोटी में थूक डालने  यानी थूक जिहाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि रेस्टोरेंट का एक कर्मचारी तंदूर पर रोटी बनाते समय रोटी बेलने के बाद उसमें थूक डालता हुआ नजर आ रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद जनपदभर में आक्रोश फैल गया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुँचकर आरोपी युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

इस घटना से नगरवासियों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और खाद्य सुरक्षा विभाग को भी जांच के निर्देश दिए गए हैं।
सोशल मीडिया पर लोग रेस्टोरेंट की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं और कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

उत्तरकाशी ब्रेकिंग:नकल माफिया हाकम सिंह रावत द्वारा रिजॉर्ट निर्माण में अतिक्रमण की गई जमीन पर चला प्रशासन का चाबुक, वन भूमि की गई सील

admin

उत्तरकाशी :केंद्रीय विद्यालय से  हुआ राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारम्भ

admin

थाने में नाबालिका लड़की के अपहरण का मामला दर्ज, बरामदगी में जुटी पुलिस

admin

You cannot copy content of this page