Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

ग्राम वासियों की गौशाला उखाड़ कर मवेशियों को जंगली जानवर पहुंचा रहे क्षति, कई मवेशी किए जख्मी…..

उत्तरकाशी।

बड़कोट: तहसील क्षेत्रांतर्गत धारमंडल क्षेत्र में लगातार जंगली जानवरों का हमला जारी है । ग्राम वासियों की गौशाला उखाड़ कर जंगली जानवर क्षति पहुंचा रहे है । ग्राम सभा गौल ठकराल में लगातार यह पांचवीं घटना है लेकिन इस पर विभाग द्वारा कोई ध्यान न दिए जाने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। वन विभाग से सिर्फ एक कर्मचारी महज खानापूर्ति कर  मुआवजे का आकलन कर जा रहे है इससे अतिरिक्त कोई सख्त कदम नहीं उठाया जाता।  दरअसल घटना दिन प्रतिदिन बढ़ने से ग्रामीण भयभीत हो रहे है  स्वयंसेवी भगवती प्रसाद बिजल्वाण का कहना है की यदि इसी तरह चलता रहा तो एक दिन यह हमला ग्राम वासियों पर भी हो सकता है लगातार इस प्रकार की घटना होने से ग्रामवासी स्वयं को भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। उन्होंने वन विभाग के उच्चाधिकारोयो से इसमें कार्यवाही की मांग की है।उन्होंने बताया की यह बैल जगदीश प्रसाद ग्राम गौल ठकराल का है।

टीम यमुनोत्री Express

 

Related posts

ब्रेकिंग।पुरोला पुलिस को मिली बड़ी सफलता 26लाख की नगदी बरामद।

Arvind Thapliyal

यमुनाघाटी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष बने सोबन सिहं राणा और जयेंद्र सिहं तोमर महासचिव… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:चोरी में अभ्यस्त 04 अपराधियों के विरुद्ध पुलिस ने की गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई

admin

You cannot copy content of this page