Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

यमुनोत्री- जानकीचट्टी में एक युवक की कमरे के अंदर संदिग्ध हालात में मौत की खबर से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी,पढ़े पूरी खबर……

बड़कोट।
जानकी चट्टी में एक युवक कमरे के अंदर संदिग्ध हालात में मृत पाया गया,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नौगाँव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर पुलिस हर पहलू की जांच में जुट गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जानकी चट्टी में मोरी निवासी राज मोहन उर्फ लादेन उम्र 38 वर्ष पुत्र श्री लुदर सिंह ग्राम जखोल की एक कमरे में मृतक मिला।
चौकी इंचार्ज रणवीर सिंह ने बताया कि जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गये थे, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नौगाँव भेज दिया गया।
उन्होंने बताया कि मौत के कारणों का पता नही चला पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरी जानकारी मिल पायेगी। उन्होंने कहा कि कमरे के अंदर मृत पाये जाने की हर पहलू पर जांच की जायेगी।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

उत्तरकाशी:भुखमरी की कगार पर दिव्यांग स्कूल के छात्र-छात्रायें, अनुदान की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे छात्र व विद्यालय प्रबंधन

admin

चार धाम का आगाज- यमुनोत्री और गंगोत्री में श्रदालुओं ने दर्शन कर पुण्य अर्जित किया ।

admin

बैठक के बीच आरटीओ सुनील शर्मा पहुँचे दिव्यांग की आपबीती सुनने, लिए निर्णय। पढ़े पूरी खबर…..

admin

You cannot copy content of this page