ब्यूरो
बडकोट।
यमुनाघाटी के सभी व्यापार मण्डल की इकाईयों द्वारा नगर व्यापार मंडल के नवनिर्मित भवन बड़कोट में गोष्टी का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र में रेड़ी,फेरी पर रोक व् बढ़ते नशे के कारोबार को रोकने पर विचार व् सुझाव रखे गये ,व्यापारियों ने तय किया कि ग्रामीण क्षेत्रों व कस्बों में घुस रहे बिना लाइसेंस के फेरी वालो को पहले रोकेंगे , टोकेंगे ,नही माने तो ठोकेंगे अभियान को हरी झंडी दी।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत नगर व्यापार मंडल बड़कोट के आहवान पर यमुनाघाटी के सभी व्यापार मंडल इकाईयों को आमंत्रित कर विचार गोष्टी आहूत की गई जिसमें व्यापार मंडल से जुड़े पदाधिकारियों ने कोरोना संक्रमण कोविड 19 की बजह से आर्थिक क्षति झेल रहे पंजीकृत व्यापारियों को फेरी वालो की बजह से दोहरी मार पड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि फेरी वाले गाँव गाँव पहुँच कर घटिया सामान दुगने रेट पर देकर गरीब ग्रामीण जनता को लूट रहे है व कस्बों व नगरों के व्यापारियों को नुकसान पहुँचा रहे है उन्होंने कहा कि फेरी की आड़ में अन्य राज्यों से आये कुछ लोग द्वारा व्यापार की आड़ में नशा परोसने का काम भी किया जा रहा है , सभी नगर व कस्बे की गठित व्यापार मण्डल इकाईयों के अध्यक्ष महामंत्री उपाध्यक्ष कोषाध्यक्ष आदि पदाधिकारियों ने कहा कि फेरी वालो से हो रहे आर्थिक नुकसान इनके द्वारा क्षेत्र में नशा व् छेड़ खानी आदि की घटनायें भी बढ़ रही है।व्यापारियों ने तय किया कि बिना लाइसेंस के घूम रहे फेरी वालो को पुलिस प्रशासन द्वारा रोक लगाई जाय अन्यथा व्यापारियों द्वारा पहले रोकना, टोकना और नही माने तो ठोंकेने की कार्यवाही अमल में लायी जायेगी । व्यापार मंडल अध्यक्ष राजाराम जगूड़ी व महामन्त्री धनवीर रावत ने बताया की व्यापारी सरकार को टैक्स देता है लाइसेंस फ़ीस देता, दुकान बिजली पानी सभी प्रकार से सरकार को सहयोग करता परन्तु फेरी करने वाला कोई टैक्स नही कोई ब्राण्ड नही चोरी और नकली सामान बेच कर क्षेत्र में भोलीभाली जनता व् महिलाओं को ठग कर चले जाते है और सरकार पुलिस प्रशासन इस तरफ कोई ध्यान नही दे रहा है क्षेत्र में कई घटनाये ऐसी भी हुई है की फेरी वाले अपना दो- दो आईडी बना कर क्षेत्र देखकर परिचय दिया जा रहा है जिसका की आने वाले समय में क्षेत्र की जनता को भारी खामियाजा भुगतना पड़ेगा । सभी नगर के पदाधिकारियों के द्वारा निर्णय लिया गया की अपने अपने नगर में फेरी वालो को क्षेत्र में जाने से रोका जायेगा और पुलिस प्रशासन अगर इस पर जल्दी रोक नही लगाती है तो व्यापारियों को आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा।। बैठक में यमुना घाटी व्यापार के सभी व्यापार इकाईयों में बड़कोट व्यापर मण्डल के अध्यक्ष राजा राम जगूड़ी , महामन्त्री धनवीर रावत ,नौगाँव इकाई के अध्यक्ष जगदीश असवाल , पुरोला इकाई के महामन्त्री जयेन्द्र सिंह , मोरी से अध्यक्ष राकेश राणा, रामचन्द्र, खरसाडी से जगदीप चौहान, अरविंद पंवार, नैटवाड़ इकाई अध्यक्ष अनिल रांगड़ , पुरोला महामंत्री गोपाल रावत ,विजय रावत ,राकेश,अरविंद , राजेश उनियाल, मनोज अग्रवाल, सुभाष रावत, मंजीत रावत, विशन रावत, अरविन्दसिंह, मदन जोशी, मंगला राम पेटवाल, मेहताब धनाई, अरविन्द रावत सहित दर्जनों व्यापारी मौजूद थे।
बॉक्स–
बड़कोट । नगर व्यापार मंडल द्वारा यमुनाघाटी की सभी व्यापार मंडल इकाईयों के गोष्ठि कार्यक्रम में यमुनोत्री प्रेस क्लब से जुड़े उपस्थित पत्रकारो को कोविड 19 में बेहतर कार्य करने सहित व्यापारिक प्रतिष्ठानों की समय समय की कबरेज के लिए शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। वही गोष्टी में जिला कार्यकारणी द्वारा व्यापारियों को गुमराह किये जाने व समय पर नगर इकाईयों को तय कार्यक्रम की जानकारी न मिलने का आरोप लगाते हुए नाराजगी व्यक्त की गई।
टीम यमुनोत्री Express

