Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
COVID-19 अपडेट उत्तरकाशी बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

कोरोना वेक्सिनेशन की गति को बढ़ाने लिए टीकाकरण केंद्र बढ़ाने की DM से चर्चा- चौहान

चिन्यालीसौड़।

ग्रामीण क्षेत्रो में कोरोना वेक्सिनेशन की गति को बढ़ाने लिए टीकाकरण केंद्र बढ़ाने की मांग के सम्बंध में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ज़िलाधकारी से मिला। जिसको लेकर ज़िलाधकारी ने चर्चा करने के बाद जल्द नए कोरोना सेंटर खोलने का आश्वासन दिया। वहीं प्रतिनिधिमंडल ने दिचलि में कोविड अस्पताल बनाने की मांग की जिस पर ज़िलाधकारी ने एक माह के अन्दर कोविड फेब्रिकेटेड अस्पताल बना कर क्षेत्रीय जनता को सौंपने का आस्वासन दिया।

बुधवार को भाजपा के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने लम्बे समय से दिचलि,कोटधार,मन्जगांव,श्रीकोट, राजगढ़ी व गंगटाड़ी में वेक्सिनेशन सेंटरों के खुलवाने की मांग को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल के साथ ज़िलाधकारी मयूर दीक्षित से मुलाकात की।उन्होंने कहा कि हालांकि अब स्थिति सामान्य हो रही है,लेकिन जिस प्रकार से डब्लूयूएचओ और यूनिसेफ की रिपोर्ट के मुताबिक तत्काल स्कूलों को खोलने की बात की जा रही है और इधर कोरोना की तीसरी लहर का डर आम लोगो मे बसा है इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से वेक्सिनेशन करवाने की आवश्यकता है। जिसके लिए वेक्सिनेशन सेंटर बढाये जाने आवश्यक है। चर्चा के बाद ज़िलाधकारी द्वारा तत्काल नये कोरोना वेक्सिनेशन सेंटर खोलने की बात कही।।
वंही पिछले काफी लंबे समय से दिचलि के जीर्ण शीर्ण अस्पताल में कोरोना मरीजो के लिए कोविड अस्पताल की मांग की जा रही थी जिस पर ज़िलाधकारी ने प्रतिनिधिमंडल को आस्वस्त किया कि एक माह के अंदर दिचलि में फेब्रिकेटेड कोविड अस्पताल बना कर क्षेत्रीय जनता को सौंप दिया जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल में ज़िलामहामंत्री सतेन्द्र राणा,भाजपा युवा मोर्चा ज़िला महामंत्री सचिन पंवार,मण्डल अध्यक्ष मुकेश टम्टा आदि साथ थे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

उत्तरकाशी:जिलाधिकारी ने रुद्राक्ष व बांज की पौध रोपित कर किया लोकपर्व हरेला का शुभारंभ

admin

खरसाली में मध्यरात्रि आगजनी से भारी नुकसान, मकान-दुकान व वाहन जलकर राख,पढ़े पूरी खबर….

Team Yamunotri Express

साईं सृजन पटल के बुक बैंक से जरूरतमंद विद्यार्थियों को मिलेंगी निशुल्क पुस्तकें… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page