Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राजनीति राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:यमुनोत्री विधायक ने बांटे आपदा प्रभावितों को चेक

 

जय प्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने आपदा पीड़ित ग्रामीणों को 3 करोड़ 84 लाख के चेक बांटे। आपदा पीड़ित ग्रामीण बड़ेथी व कांसी गांव के है।

मंगलवार को विधायक केदार सिंह रावत ने आपदा पीड़ित गांव बड़ेथी व कांसी के ग्रामीणों को विस्थापन के चेक वितरित किए। जिसमें बड़ेथी के 94 ग्रामीणों को 3 करोड़ 34 लाख व कांसी गांव के 12 ग्रामीणों को 50 लाख की धनराशि के चेक वितरित किये गए।

गौरतलब है कि वर्ष 2010 में भारी बरसात के चलते गांव में दरार आ गई थी जिस कारण काफी मकान भी क्षतिग्रस्त हुए थे। भूवैज्ञानिकों के दृष्टिगत ग्रामीणों को पास के ही सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित किया गया ।

इस अवसर पर राष्ट्रीय मंत्री डॉ स्वराज विद्वान,उप जिलाधिकारी डुंडा आकाश जोशी सहित अन्य भी उपस्थित थे।

Related posts

दरोगा भर्ती मामले से जुड़ा बड़ा अपडेट,शासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए दिए कार्रवाई के निर्देश,पढ़े पूरी खबर….

admin

उत्तरकाशी:एन एच व लोनिवि के कार्यालय, आवासीय भवन जीर्ण शीर्ण, मास्टर प्लान के तहत हो पुनर्निर्माण, ट्रैफिक जाम से भी मिलेगी निजात

admin

कर्णप्रयाग महाविद्यालय में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आयोजित हुआ छात्र संघ समारोह।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page