Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने किया अस्सी गंगा घाटी केलसू क्षेत्र का व्यापक भ्रमण…पढे खबर।

उत्तरकाशी । जनपद के अस्सी गंगा घाटी अंतर्गत केलासू घाटी में पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण द्वारा व्यापक जनसम्पर्क एवं क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम संचालित किया गया। इस दौरान उन्होंने घाटी के विभिन्न ग्रामों में पहुँचकर क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद स्थापित किया और उनकी जमीनी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना।
जनसम्पर्क कार्यक्रम के अंतर्गत उन्होंने गंगोरी, रवाड़ा, गजोली, नौगांव एवं अगोड़ा सहित अनेक गांवों का भ्रमण किया। घाटी पहुँचने पर स्थानीय ग्रामीणों ने पारंपरिक आत्मीयता के साथ स्वागत एवं सम्मान व्यक्त किया। ग्रामीणों ने विशेष रूप से घाटी को जोड़ने वाले मुख्य सड़क मार्ग की दयनीय स्थिति को प्रमुख समस्या बताते हुए शीघ्र समाधान की मांग रखी। जिस पर पूर्व विधायक सजवाण ने सभी समस्याओं को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए संबंधित विभागों एवं उच्च स्तर पर प्रभावी पहल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण उनकी प्राथमिकताओं में सर्वोपरि है और जनहित से जुड़े प्रत्येक विषय पर निरंतर प्रयास किए जाएंगे। इस उपरांत उन्होंने अगोड़ा गांव में ग्रामवासियों द्वारा आयोजित “शिव महापुराण कथा” में सम्मिलित होकर कथा श्रवण किया तथा देव डोलियों का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं सतत विकास की कामना की गई।

इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके लिए राजनीति कभी पद प्राप्ति का साधन नहीं रही, बल्कि यह जनसेवा का माध्यम है। जनता का विश्वास, उनका सुख-दुःख और क्षेत्र का समग्र विकास ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे हर परिस्थिति में क्षेत्रवासियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।

इस अवसर पर प्रधान संगठन भटवाड़ी के ब्लॉक अध्यक्ष रमेश नेगी, जिला पंचायत प्रतिनिधि अनिल रावत, सरपंच सहकारी समिति दिग्विजय नेगी, पूर्व सभासद देवेंद्र चौहान, युवा नेता मनीष पंवार, पूर्व प्रधान दिनेश रावत, राजकेंद्र थनवान, आशीष रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य गजोली मुकेश कुमार सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

Related posts

जल शक्ति मंत्रालय द्वारा राज्य को हर संभव सहयोग दिया जायेगा – प्रहलाद पटेल

admin

उत्तरकाशी :महिला श्रद्धालु के खोये मंगलसुत्र व बैग नगदी सहित पुलिस कर्मियों ने वापस लौटाया

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी :यहां  दो अगस्त तक धारा 144 रहेगी लागू,उलंघन करने पर होगी कार्यवाही

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page